कानपुर में ट्रांसजेंडर की गौरव यात्रा, दुल्हन सी सजकर नृत्य करते बढ़ रहे आगे...देखें तस्वीरें
/file/upload/2025/11/4544682747617638976.webpकानपुर में नृत्य करते ट्रांसजेंडर। जागरण
जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर की सड़क पर सुबह अलग ही नजारा देखने को मिला। सड़क पर दुल्हन की तरह सजे ट्रांसजेंडर नृत्य कर रहे थे। कोई ढोलक बजा रहा तो कोई गीत गाते इसमें शामिल हुए। जहां से ये निकले वहां देखने वालों की भीड़ लग गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कानपुर क्वीयर वेलफेयर फाउंडेशन गौरव यात्रा रविवार को नानाराव पार्क, फूलबाग से डोल नगाड़ों के साथ सभी ट्रांसजेंडर समुदाय ने नृत्य करते हुए यात्रा का निकाली। रंग बिरंगे परिधानों में सजे सभी ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग निकले। दुल्हन सा सजे लाल लहंगा चूड़ी बिंदी बेंदी लगाए हुए ट्रांसजेंडर तालियां बजा कर सरकार से अपने हक की मांग कर रहे थे।
/file/upload/2025/11/8043019568970828373.jpeg
ये है वजह
ट्रांसजेंडर अपने अधिकार शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, चुनाव व नौकरी में आरक्षण की मांगों को लेकर गौरव यात्रा निकाल रहे हैं। कानपुर क्वीयर वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक अनुज पांडेय ने बताया कि यात्रा नानाराव पार्क से निकली है।
/file/upload/2025/11/6205071838808389415.jpeg
ये लोग हुए शामिल
यात्रा के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम व सामाजिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर सह संस्थापक मोहम्मद अहसान अंसारी, बिहार किन्नर कल्याण समाज के सदस्य राजन सिंह, वाराणसी गुलिस्ता एकता किन्नर सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष सलमा चौधरी मौजूद हैं।
页:
[1]