CasinoGames 发表于 2025-11-26 22:49:00

Weather Update: ठंडी हवाओं से गिरा तापमान, अब बढ़ेगी गलन; यूपी में दूसरा सबसे ठंडा रहा आगरा

/file/upload/2025/11/2284673077446111406.webp

सर्द रात में खड़े लोग। जागरण



जागरण संवाददाता, आगरा। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी के बाद चल रही ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के साथ आसमान साफ रहने से विकिरणीय शीतलन का प्रभाव मौसम पर पड़ा है। प्रदेश में शनिवार को आगरा दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान घटकर 11.5 डिग्री सेल्सियस रह गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि न्यूनतम तापमान में 12 नवंबर से और गिरावट देखने को मिलेगी। अधिकतम तापमान में भी रविवार से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।


शनिवार को 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान





ठंडी हवा चलने से शहर में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। रात का तापमान कम होने से सुबह और रात ठंडी हो गई हैं। इससे शनिवार सुबह शहरवासियों को हल्की ठंड का अहसास हुआ। दोपहर 12 बजे तक मौसम ठंडा बना रहा। इसके बाद थोड़ी राहत मिली। शाम ढलने के बाद ठंडी हवा से ठंड फिर बढ़ गई। अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा।


दूसरा ठंडा शहर रहा आगरा



सामान्य से अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। प्रदेश में आगरा, शनिवार को दूसरे स्थान पर रहा। प्रदेश में सबसे ठंडा 11 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बाराबंकी और 11.7 डिग्री सेल्सियस के साथ कानपुर शहर तीसरे स्थान पर रहा।



12 नवंबर से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में और आएगी गिरावट




मौसम विज्ञानी माे. दानिश ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। न्यूनतम तापमान में आगामी तीन दिन में अधिक बदलाव नहीं होगा। 12 नवंबर से न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
页: [1]
查看完整版本: Weather Update: ठंडी हवाओं से गिरा तापमान, अब बढ़ेगी गलन; यूपी में दूसरा सबसे ठंडा रहा आगरा