CasinoGames 发表于 2025-11-26 22:47:52

यूपी-पंजाब में चलेगी शीतलहर, राजस्थान में सात डिग्री तक पहुंचा पारा; दिल्ली में AQI 400 पार

/file/upload/2025/11/6456760251565294930.webp

यूपी-पंजाब में बढ़ रही ठंड, राजस्थान में सात डिग्री तक पहुंचा पारा (फोटो- एएनआई)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर भारत में अब सर्दी बढ़ने वाली है। मौसम ने करवट ली है और देश के कुछ राज्यों में ठंड का असर महसूस होने लगा है। इस बीच, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि 9 और 10 नवंबर को देश के कुछ राज्यों में शीतलहर चलगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
दिल्ली, यूपी और बिहार में गिरेगा पारा

दिल्ली-यूपी समेत देश भर के कई राज्यों में सामान्य से पहले ही ठंड का असर दिखने लगा है। तापमान में गिरावट से जहां गर्मी से राहत मिल रही है, वहीं रात में हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। उत्तर भारत की बात करें तो दिल्ली, यूपी और बिहार में शाम और सुबह के समय पारा गिरने की संभावना है।
चलेगी शीतलहर

इस साल भारी बारिश के अनुमान के साथ, सर्दी के और तीखे पड़ने का अनुमान है, और इसका असर अभी से दिखने लगा है। मौसम ने करवट ली है और इसी को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 9 और 10 नवंबर को कुछ राज्यों में शीत लहर जैसी स्थिति की चेतावनी जारी की है।
राजस्थान में रात पारा सात डिग्री तक चला गया

राजस्थान में मौसम ने करवट बदली है। रात के तापमान में गिरावट से ठंड का एहसास हुआ है। इस बीच, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर बताया है कि 9 और 10 नवंबर को राजस्थान के कुछ जिलों में रात के तापमान में गिरावट के कारण शीतलहर जैसे हालात रहेंगे। तापमान में कमी के कारण सुबह के समय भी ठंड का असर दिखाई देगा। हालांकि, दिन में धूप खिली रहेगी। इससे शीतलहर जैसे हालात का एहसास होगा। राजस्थान में रात पारा सात डिग्री तक चला गया।
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का भी अलर्ट

मौसम विभाग ने देश के कुछ अन्य राज्यों के लिए भी अलर्ट जारी किया है। 9 और 10 नवंबर को दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में तापमान में गिरावट आएगी और कड़ाके की ठंड का असर महसूस किया जाएगा। सुबह और रात के समय ठंडी हवाएँ चलने का भी अनुमान है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का भी अलर्ट है।
दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में AQI 400 पार

निवार को दिल्ली देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। ठंड के साथ-साथ राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण भी गहराने लगा है। लगातार तीसरे दिन खतरनाक श्रेणी में रिकार्ड किया गया।

विभिन्न इलाकों का एक्यूआइ 400 पार कर खतरनाक श्रेणी में भी दर्ज किया गया। सुबह ही नहीं, दिन में भी स्माग की चादर छाई रही। हाल फिलहाल स्थिति में सुधार के कम जबकि बिगड़ने के आसार ज्यादा नजर आ रहे हैं।

प्रदूषण के मामले में रोहतक 374 एक्यूआइ के साथ पहले स्थान पर, जबकि 354 एक्यूआइ के साथ नोएडा तीसरे स्थान पर रहा। एक्यूआइ की गणना में शनिवार को भी उतार चढ़ाव का दौर चलता रहा।
页: [1]
查看完整版本: यूपी-पंजाब में चलेगी शीतलहर, राजस्थान में सात डिग्री तक पहुंचा पारा; दिल्ली में AQI 400 पार