CasinoGames 发表于 2025-11-26 22:47:04

मध्य प्रदेश के मऊगंज में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, स्कूल परिसर में घटना को दिया अंजाम; तीन गिरफ्तार

/file/upload/2025/11/3344235457662864551.webp

मऊगंज में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, स्कूल परिसर में घटना को दिया अंजाम; तीन गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)



जेएनएन, रीवा। मध्य प्रदेश के मऊगंज में बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के लौर थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।इस मामले में पुलिस ने नाबालिग समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। किशोरी को आरोपित स्कूल परिसर में खींचकर ले गए थे, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार शाम की है। किशोरी घर से पानी भरने के लिए निकली थी। तीन आरोपित किशोरी को जबरन पकड़कर स्कूल की बाउंड्री के अंदर ले गए और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

किशोरी के विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और धमकाया। घर पहुंचते ही किशोरी ने स्वजन को आपबीती सुनाई और पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने शनिवार को नाबालिग सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मऊगंज एसपी दिलीप सोनी ने बताया कि मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। मजिस्ट्रेट के सामने नाबालिग के बयान दर्ज कराए जाएंगे।
页: [1]
查看完整版本: मध्य प्रदेश के मऊगंज में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, स्कूल परिसर में घटना को दिया अंजाम; तीन गिरफ्तार