CasinoGames 发表于 2025-11-26 22:46:21

दुनिया ने देखी भारत की इच्छाशक्ति, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जनरल नरवणे ने कह दी बड़ी बात

/file/upload/2025/11/8121094610771053298.webp

पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे। (एएनआई)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा कि जहां तक भारत की नीति का सवाल है ऑपरेशन सिंदूर एक बहुत बड़ा मोड़ साबित हुआ है।

मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नरवणे ने कहा कि भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह आतंकवादियों और आतंकवाद को प्रायोजित करने वालों के बीच कोई अंतर नहीं करेगा।

उन्होंने कहा, \“\“इसने दुनिया को दिखा दिया है कि हमारे पास न केवल राजनीतिक इच्छाशक्ति है, बल्कि आवश्यक किसी भी कार्रवाई या अभियान को अंजाम देने की सैन्य क्षमता भी है।\“\“

पूर्व सेना प्रमुख ने ड्रोन और मानवरहित प्रणालियों जैसे उभरते क्षेत्रों में क्षमताओं को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। नरवणे ने कहा कि रोमन जनरल वेजेटियस का यह वाक्यांश \“\“यदि आप शांति चाहते हैं, तो युद्ध के लिए तैयार रहें\“\“ उनके पसंदीदा उद्धरणों में से एक है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
页: [1]
查看完整版本: दुनिया ने देखी भारत की इच्छाशक्ति, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जनरल नरवणे ने कह दी बड़ी बात