CasinoGames 发表于 2025-11-26 22:45:54

नाम बताया हनी निकला रहीस...शादी का वादा, शारीरिक शोषण कर दूसरी महिला से किया निकाह

/file/upload/2025/11/8773995235489202731.webp



संवाद सूत्र, जागरण, फफूंद(औरैया)। कानपुर नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने फफूंद निवासी दूसरे धर्म के युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। छह अक्टूबर को युवक ने दूसरी महिला से गुपचुप शादी कर ली। जानकारी पर महिला शनिवार को आरोपी युवक के घर पहुंची और हंगामा किया। बाद में महिला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवक और युवती को थाने ले आई। इस दौरान थाने के बाहर उसको चक्कर आ गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया गया और थोड़ी देर बाद फिर से थाने में भेज दिया। हालांकि चर्चा है कि उसने नींद की गोलियां खाई थी। क्योंकि वह डिप्रेशन में थी। पुलिस ने आरोपी युवक समेत चार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक ने महिला को नाम बदलकर गुमराह किया था।


कानपुर की रहने वाली महिला

कानपुर नगर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को बताया उसकी मुलाकात वर्ष 2013 में फफूंद कस्बा के मुहल्ला चमनगंज नई बस्ती निवासी रहीस खा पुत्र हनीफ खा से हो गई। तब उसने अपना नाम हनी बताया। काफी दिनों तक दोनों बातचीत होने लगी। युवक उस समय कानपुर में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। इस समय पाता प्लांट में काम करता है।


शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसाया

युवक ने शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शारीरिक शोषण करता रहा। एक साल बाद पता चला कि युवक का नाम रहीश है। तो इसका विरोध किया। वह उसने शादी करने की बात कहीं तो उसने शादी करने का भरोसा दिया। काफी समय गुजर जाने के बाद फिर शादी करने की बात कहीं तो युवक ने इन्कार कर दिया। इसके बाद युवक ने धमकी दी कि अगर शादी करने का दबाव बनाया गया तो उसका अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित कर देगा। इसके बाद युवक जगह-जगह शारीरिक संबंध बनाए।


परिवार से सभी से मिलवाया

आरोपित ने आखिरी बार लखनऊ में बजउल्लागंज में जबरदस्ती संबंध बनाए। तीन नवम्बर को 2025 को युवती को युवक ने घर बुलाया और पिता हलीम, मां और बहन से मिलाया। तब उन्होंने जल्द ही शादी करने की बात कही। छह नवम्बर युवक ने किसी युवती के साथ शादी कर ली। जानकारी पर युवती शनिवार को फफूंद कस्बा स्थित युवक के घर पहुंची और युवक के घर वालों से बात की। जहां पर युवक व उसके घर वाले मारपीट पर आमादा हो गए और जाति सूचक गालियां देने लगे।


महिला भी शादीशुदा

युवती ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को लेकर थाने गई। तभी महिला थाने के बाहर चक्कर आ गए और गिर गई। पुलिस उसे लेकर सीएचसी दिबियापुर पहुंची जहां पर उसका उपचार किया गया। चर्चा रही कि उसने नींद की गोलियां खाई थी। जिससे उसे चक्कर आ गए। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला शादीशुदा है। जिसका पति से तलाक का मुकदमा चल रहा है। कानपुर में पढ़ने के दौरान फफूंद के युवक से महिला की मुलाकात हुई और प्रेम प्रसंग चलने लगा।


12 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

महिला युवक के प्यार में इस कदर पागल थी कि उसने अपना नाम भी बदल लिया। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसका प्रेम प्रसंग 12 साल से चल रहा था। युवक बार बार शादी का वादा देता था। मुहल्ला के लोगों के मुताबिक महिला बुर्के में आती थी और जाती थी।




मामले में महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
आलोक मिश्रा, एएसपी
页: [1]
查看完整版本: नाम बताया हनी निकला रहीस...शादी का वादा, शारीरिक शोषण कर दूसरी महिला से किया निकाह