पीएम मोदी ने राज से हटाया पर्दा, कांग्रेस ने सीतामढ़ी को पिछड़ा घोषित किया मैंने आकांक्षी
/file/upload/2025/11/6376687372603424695.webpBihar Assembly Election 2025: सीतामढी में सभा को संबोधित करते पीएम मोदी। जागरण
जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। Bihar Assembly Election 2025: प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने देश के 100 से अधिक जिले को पिछ़डा घोषित कर दिया था। इसमें बिहार के अनेक जिले थे, जिसमें सीतामढ़ी जिला एक था। जिनकों इन्होंने पिछड़ा घोषित किया था उनकों मैने आकांक्षी जिला बनाया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
वहां मिशन पर कार्य शुरू किया। आज सीतामढ़ी भी विकास के मामले में दूसरे जिले को टक्कर दे रहा है। सीतामढ़ी में बिहार में विकास की रफ्तार पकड़ रही है। नया इंजीनियरिंग कालेज, नया मेडिकल कालेज, नई रेल लाइन, अमृत भारत जैसी रेल सेवा ये सब सीतामढ़ी की पहचान बन रहे है।
भरोसा दिलाता हूं कि बिहार में एनडीए सरकार बनते ही विकास को नई रफ्तार देेंगे। हमारी सरकार यहां विकास भी कर रही है और विरासत को भी सम्मान दे रही है। हम इस क्षेत्र को रामायण सर्किट से जोड़ रहे है।
सीतामढ़ी से अयोध्या के लिए सीधी रेल सेवा भी इसी प्लान का हिस्सा है। आपके पाहुन आपके दामाद जी प्रभु श्रीराम है। अयोध्या में दामाद जी का भव्य मंदिर बन गया है अब माता के मायके की बारी है।
पुनौरा धाम की भव्यता अब पूरी दुनिया देखेगी । एक तरह एनडीए सरकार अपने तीर्थों का विकास कर रही है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और आरजेडी के लोग हमारी आस्था का अपमान कर रहे हैं।
आपने कांग्रेस के नामदार की बातें सुनी होगी। उन्होंने छठ पूजा के लिए क्या कहा। छठ महापर्व में तीन दिन तक पानी भी नहीं पीते। कांग्रेस के नामदार क्या कहते है छह महापूजा यह तो ड्रामा है ड्रामा, नौटंकी है।
यह हमारी संस्कृति का अपमान है कि नहीं। ऐसा अपमान करने वालों को सजा मिलनी चाहिए कि नहीं मिलनी चाहिए। आप सजा देंगे की नही। बड़ी ताकत से सजा देंग कि नहीं। लोकतंत्र में सजा देने का तरीका है वाेट।
页:
[1]