CasinoGames 发表于 2025-11-26 22:44:04

रानीगंज विधानसभा सीट: राजद-जदयू के बीच कांटे की टक्‍कर, शिक्षा-सिलेंडर या जाति; किसका चलेगा जादू?

/file/upload/2025/11/1733527744889487619.webp



डिजिटल डेस्‍क, पटना। अररिया जिले की रानीगंज सीट 1967 से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। यहां 11 नवंबर को विधानसभा का चुनाव होगा। वोटरों की गोलबंदी होने लगी है। जातीय समीकरण के आगे विकास और जनसरोकार से जुड़े मुद्दे पीछे छूटने लगे हैं। यहां सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, लेकिन मुख्य मुकाबला राजद और जदयू के बीच है।

जदयू से अचमित ऋषिदेव चुनाव मैदान हैं, जो पिछले दो बार से विधायक हैं। राजद से अविनाश मंगलम मैदान में ताल ठोक रहे हैं। बीते चुनाव में राजद उम्मीदवार अविनाश मंगलम केवल 2395 वोट के मामूली अंतर से जदयू के अचमित ऋषिदेव से चुनाव हार गए थे। एक निर्दलीय कंडिडेट अमन राज हैं, जो वर्तमान में जिला परिषद सदस्य भी है। अमन की दावेदारी ने दोनों प्रत्याशी की परेशानी बढ़ा दी है।

रानीगंज विधानसभा में रानीगंज प्रखंड के 30 ग्राम पंचायत व एक नगर पंचायत और भरगामा प्रखंड के बीरनगर पूर्वी, बीरनगर पश्चिमी, धनैश्वरी, हरिपुर कला, खूटा बैजनाथपुर, नया भरगामा और विशहरिया कुल सात पंचायत शामिल हैं।

रानीगंज के पूर्वी छोड़ पर रजोखर बाजार है। जो अररिया व रानीगंज विधानसभा की सीमा पर है। यहां दोनों विधानसभा के वोटरों की भीड़ रहती है। यहां नुर मुहम्मद की पान दुकान पर मुंह में पान चबाते हुए मुहम्‍मद नसीम ने कहा कि रानीगंज में लालटेन जलेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
शिक्षा या सिलेंड, किसको तवज्जो दे रहे लोग?

रूपौली गांव के नौरेज कहते हैं इतना आसान नहीं है। रानीगंज में तीर के सामने कोई टकराने वाला नहीं। उनकी बात काटते हुए नौशाद ने कहा रानीगंज में गैस सिलेंडर को भी कम नहीं आंकें, पढ़ा लिखा लड़का है। पश्चिम दिशा में आठ किलोमीटर दूरी पर गीतवास बाजार में मंटू के कपड़े की दुकान पर आकाश राज कहते हैं, रानीगंज में विकास दिख रहा है। बहुत काम हुआ है। लोग विकास के साथ जाएंगे।

महशेली के फिरोज आलम ने कहा कि यहां लोग जातपात पर वोट करते हैं। दोनों के बीच सीधी टक्कर है। मंटू विश्वास ने कहा, कोई जीते-हारे हम तो वहीं वोट करेंगे, जहां दिल करेगा।

यह भी पढ़ें- ‘वो बच्चों को कट्टा देते हैं और हम लैपटॉप\“, पीएम मोदी ने RJD पर फिर किया तीखा प्रहार
页: [1]
查看完整版本: रानीगंज विधानसभा सीट: राजद-जदयू के बीच कांटे की टक्‍कर, शिक्षा-सिलेंडर या जाति; किसका चलेगा जादू?