CasinoGames 发表于 2025-10-28 22:09:44

ये है दुनिया की सबसे लंबी कार, लंबाई 100 फीट, हेलिपैड और स्वीमिंग पूल से लैस

/file/upload/2025/10/8346693649860816377.webp

सबसे लंबी कार \“अमेरिकन ड्रीम\“ की अनोखी कहानी



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। दुनिया की सबसे लंबी कार, The American Dream, ने हाल ही में इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। यह लिमोजिन 1986 में कैलिफेर्निया के बर्बैंक में मशहूर कार डिजाइनर जे ओहरबर्ग ने बनाई थी। इसे देखकर ऐसा लगता है मानो कार नहीं बल्कि चलती हुई महल है। इस विशाल लिमोजिन में स्वीमिंग पूल, जकुजी, बाथटब, मिनी गोल्फ क्षेत्र और यहां तक कि हेलिपैड भी है। यह एक साथ 75 से अधिक लोगों को आराम से बिठा सकती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कार का डिजाइन

[*]शुरुआत में यह लिमोजिन सिर्फ 60 फीट लंबी थी। इसे 24 पहियों और दो V8 इंजन के साथ बनाया गया था, एक फ्रंट में और दूसरा रियर में। बाद में जे ओहरबर्ग ने इसे 100 फीट तक बढ़ा दिया, जिससे यह दुनिया की सबसे लंबी कार बन गई और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड 2003 में दर्ज हुई।
[*]इस कार के अंदर की खूबसूरती भी कमाल की है। पीछे के हिस्से पर स्वीमिंग पूल और गोल्फ का छोटा क्षेत्र है। हेलिपैड की सुविधा इसे और भी खास बनाती है। इस लिमोजिन का इंटीरियर इस तरह से डिजाइन किया गया है कि 75 लोग आराम से यात्रा कर सकते हैं।


      View this post on Instagram

A post shared by Supercar Blondie (@supercarblondie)

रिस्टोरेशन का सफर

[*]वर्षों तक भुला दी गई इस लिमोजिन को आखिरकार न्यूयॉर्क के Autoseum ने रिस्टोर किया। कार जंग लगी हुई, टूटे हुए पार्ट्स और फीकी पेंट के साथ बर्बाद हो चुकी थी। माइकल मैनिंग, ऑटोसियम के मालिक ने इसे ढूंढा और रिस्टोरेशन का काम शुरू किया।
[*]इस प्रोजेक्ट में लगभग तीन साल का समय लगा और 2.5 लाख डॉलर से अधिक खर्च आए। इसमें शिपिंग, सामग्री और लेबर की लागत शामिल थी। माइकल डेजर और अन्य कार विशेषज्ञों ने मिलकर इसे फिर से जीवंत किया। अब यह लिमोजिन Dezerland Park Orlando’s Auto Museum में दर्शकों के लिए प्रदर्शित है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर इस कार की वीडियो वायरल हो गई है, जिसमें लोग इसकी लंबाई, फीचर्स और अनोखी डिजाइन को देखकर हैरान हैं। एक यूजर ने लिखा कि लगता है जैसे Tom & Jerry की कार निकल आई हो।
页: [1]
查看完整版本: ये है दुनिया की सबसे लंबी कार, लंबाई 100 फीट, हेलिपैड और स्वीमिंग पूल से लैस