दीपावली पर मेरठ को कैसे सजाना चाहते हैं DM साहब? समीक्षा बैठक में कर दिया क्लियर
/file/upload/2025/10/5460297343923987856.webpजागरण संवाददाता, मेरठ। विकास कार्यों और वसूली की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी डा. वी के सिंह ने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिकारियों से कहा कि दीपावली पर शहर और कस्बे में तिरंगा लाइटों से सजावट की जाए। त्यौहारों के समय बिजली आपूर्ति बाधित न हो। न कोई कटौती की जाए और न ही ट्रिपिंग आने दी जाए। यदि किसी क्षेत्र में कोई फाल्ट होता भी है तो उसे जल्द से जल्द ठीक करके आपूर्ति को बहाल किया जाए।
कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी डा. वी के सिंह ने निर्देश दिया कि जिन विभागों ने मासिक वसूली का लक्ष्य पूरा नहीं किया है वे हर हाल में इसे पूरा करें। इसके लिए अतिरिक्त प्रयास करें। डीएम ने कहा कि चीनी मिलों के सभी गन्ना क्रय केंद्रों के कांटों का सत्यापन जल्द से जल्द करके रिपोर्ट दी जाए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
जनपद में अवैध खनन न होने का निर्देश उन्होंने सभी तहसीलों के मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारियों को दिया। त्यौहारों के दौरान नगर निगम और सभी निकाय क्षेत्रों में सफाई, पथ प्रकाश, एंटी लार्वा का छिड़काव और फागिंग कराने का निर्देश उन्होंने दिया। एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश सिंह, एडीएम सिटी बृजेश सिंह, एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी, एसडीएम सदर दीक्षा जोशी, डीएफओ वंदना फोगाट, सीएमओ डा. अशोक कटारिया समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
页:
[1]