CasinoGames 发表于 2025-10-28 18:34:54

हरियाणा में अनुसूचित जातियों से जुड़ी इन 10 सेवाओं में नहीं होगी लेटलतीफी, चेक लिस्ट

/file/upload/2025/10/8623529082259142917.webp

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, पंचकूला। हरियाणा में अनुसूचित जातियों से जुड़ी 10 सेवाओं में अब लेटलतीफी नहीं होगी। प्रदेश सरकार ने हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम और राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम की नौ नई सेवाओं को सेवा का अधिकार अधिनियम में शामिल कर लिया है। साथ ही इन सेवाओं के लिए समय सीमा, पदानामित अधिकारी तथा शिकायत निवारण प्राधिकारी भी निर्धारित किए गए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त तथा विकास निगम के अधीन शिक्षा ऋण योजना तथा सूक्ष्म वित्त योजना की सेवा अवधि 135 दिन, जबकि सावधि ऋण योजना के लिए 180 दिन की समय-सीमा निर्धारित की गई है।

इसी तरह राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त तथा विकास निगम के तहत शिक्षा ऋण योजना, महिला अधिकारिता योजना, महिला समृद्धि योजना, सूक्ष्म ऋण योजना तथा हरित व्यवसाय योजना के लिए 135 दिन और सामान्य सावधि ऋण योजना के लिए 180 दिन की समय-सीमा निर्धारित की गई है।

मत्स्य पालन विभाग की सघन मत्स्य पालन विकास कार्यक्रम हेतु सब्सिडी योजना के तहत तालाबों के सुधार हेतु सब्सिडी के लिए 40 दिन की समय-सीमा निर्धारित की गई है।
页: [1]
查看完整版本: हरियाणा में अनुसूचित जातियों से जुड़ी इन 10 सेवाओं में नहीं होगी लेटलतीफी, चेक लिस्ट