CasinoGames 发表于 2025-10-28 18:33:57

पवन ऊर्जा की संभावनाएं तलाशी जाएंगी, चेन्नई में होगी विंडर्जी इंडिया 2025 प्रदर्शनी

/file/upload/2025/10/817539789503754359.webp

विंडर्जी इंडिया 2025 प्रदर्शनी का आयोजन 29 से 31 अक्टूबर के दौरान चेन्नई में होगा।



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय एवं नीति आयोग के सहयोग से विंडर्जी इंडिया 2025 प्रदर्शनी का आयोजन 29 से 31 अक्टूबर के दौरान चेन्नई के ट्रेड सेंटर में किया जाएगा।

इसका उदघाटन केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी और केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीपद येसो नाइक करेंगे। प्रदर्शनी में इस क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं और आकर्षक अवसरों को दिखाया जाएगा।

इसमें 20 देशों के 350 से अधिक प्रदर्शक भाग लेंगे। लगभग 15 हजार आगंतुक आने की संभावना है। मालूम हो कि पर्यावरणीय विकल्प के तौर पर पवन ऊर्जा को बढ़ावा देने वाली तीन दिवसीय यह प्रदर्शनी पूर्व में दिल्ली के भारत मंडपम में भी लगाई गई थी।

मंगलवार को पत्रकार वार्ता के दौरान आयोजक आदित्य प्यासी, जेपी चलसानी और आकाया पास्सी ने बताया कि भारत अभी भी अपनी पवन ऊर्जा क्षमता का 96 प्रतिशत उपयोग नहीं कर पा रहा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस पर ध्यान दिया जाए तो 2070 तक नेट-ज़ीरो हासिल करने की भारत की कोशिश तेज हो सकती है। 7,000 किमी से अधिक लंबी तटरेखा के साथ भारत में 500 गीगावाट से भी अधिक अपतटीय पवन क्षमता उत्पन्न करने की योग्यता है।



यह भी पढ़ें- Carbon Footprint मापने की मुश्किल होगी आसान, AI से समाधान निकालने के लिए की गई ग्रीन इकोनॉमी पार्टनरशिप
页: [1]
查看完整版本: पवन ऊर्जा की संभावनाएं तलाशी जाएंगी, चेन्नई में होगी विंडर्जी इंडिया 2025 प्रदर्शनी