मोहाली के सरकारी अस्पतालों में 16 अक्टूबर से बदलेगा ओपीडी का समय, सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक मिलेगा इलाज, आधा घंटा पहले खुलेंगे रजिस्ट्रेशन काउंटर
/file/upload/2025/10/4111862267912274309.webpआपातकालीन सेवाएं पूर्व की भांति 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।
जागरण संवाददाता, मोहाली। जिले के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में 16 अक्टूबर से समय में बदलाव होगा। सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने बताया कि सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। यह बदलाव जिला अस्पताल मोहाली, उपमंडलीय अस्पताल खरड़ और डेराबस्सी, सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य केंद्र/आम आदमी क्लीनिक, सहायक स्वास्थ्य केंद्र, ईएसआई अस्पताल और जिले के सभी डिस्पेंसरीज में लागू होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सरकार के निर्देशानुसार अस्पतालों में रजिस्ट्रेशन काउंटर निर्धारित समय से आधा घंटा पहले खोल दिए जाएंगे ताकि मरीजों को कतारों में खड़ा न होना पड़े और उन्हें बिना किसी परेशानी के जांच व उपचार सेवाएं मिल सकें। आपातकालीन सेवाएं पूर्व की भांति 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।
सिविल सर्जन ने स्पष्ट किया कि सिविल सर्जन कार्यालय मोहाली तथा जिले के अन्य संबंधित अस्पताल कार्यालयों का कार्य समय पूर्ववत सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा, इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि गर्मियों में 16 अप्रैल से 15 अक्टूबर तक ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होता है, जबकि सर्दियों में 16 अक्टूबर से 15 अप्रैल तक यह समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।
页:
[1]