CasinoGames 发表于 2025-10-28 18:33:13

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष चौकसी, वाहन के अलावा पैदल आने-जानेवालों पर भी रखी जा रही नजर

/uploads/allimg/2025/10/7873662611264607361.webp

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीमावर्ती क्षेत्र चतरा जिला प्रशासन सतर्क है। जागरण।



जागरण संवाददाता, चतरा : Bihar assembly elections बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। जिला प्रशासन द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी व्यवस्था की गई है।

हंटरगंज और प्रतापपुर थाना क्षेत्रों के अंतर्गत बिहार सीमा से लगे आठ प्रमुख स्थानों पर चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। इन चेक पोस्टों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

उनकी प्रतिनियुक्ति विभिन्न चरणों में दिन रात की है। पैदल से लेकर वाहनों पर सफर करने वालों में उनकी पैनी नजर है। उपायुक्त कीर्तिश्री जी के निर्देश पर गठित संयुक्त दल द्वारा सीमा पार आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है।विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या चुनाव आचार संहिता उल्लंघन को रोका जा सके। सीमा क्षेत्र में शराब, नकदी, हथियार और अन्य संदिग्ध वस्तुओं की आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है। बिहार विधानसभा का चुनाव दो चरणों में होना है।

पहला चरण छह को तथा दूसरा चरण 11 नवंबर हो होगा। जबकि वोटों की गिनती 14 नवंबर को होनी है। जब तक मतदान नहीं होता है, तब तक उपर्युक्त सारे पोस्ट गतिशील रहेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि छोटे-बड़े हर वाहनों की जांच की जा रही है। इतना नहीं, पैदल चलने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। बिहार से सटने वाले प्रतापपुर क्षेत्र के चंद्रीगोविंदपुर व गजवा तथा हंटरगंज थाना क्षेत्र के सयपुर व नावाडीह-पनारी, पिंडरी, कोशमाही, लेंजवा एवं जबड़ा शामिल है।


बिहार चुनाव को देखते हुए सीमावर्ती जिले में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। चतरा बिहार का सीमावर्ती जिला है।सीमा से सटे आठ स्थानों पर इस बार चेक पोस्ट लगाए गए हैं। चेक पोस्ट पर सुरक्षा कर्मियों के साथ दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। विभिन्न चरणों में सुरक्षा कर्मी व दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त रहते हैं। आने जाने वालों पर पैनी नजर रखी जाती है। वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। ताकि चुनाव में किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हो।     - संदीप सुमन, एसडीपीओ, चतरा।
页: [1]
查看完整版本: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष चौकसी, वाहन के अलावा पैदल आने-जानेवालों पर भी रखी जा रही नजर