CasinoGames 发表于 2025-10-28 18:33:03

UP के इस जिले में पति ने पत्नी के प्रेमी की नानी का किया अपहरण, 24 घंटे बाद मिलीं

/file/upload/2025/10/1441985203659340803.webp

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



संवाद सूत्र, सपहा। दो बच्चों की मां के प्रेमी संग चली गई। इससे नाराज पति ने प्रेमी की नानी का अपहरण कर लिया। हैरान करने वाला मामला सामने आने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर 24 घंटे बाद सोमवार को अपहृता को सुरक्षित ढूंढ लिया। पति ने साले व सास के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। तीनों को पुलिस ने जेल भेज दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कसया नगर के गाडगेनगर की 58 वर्षीय ज्ञांति देवी रविवार की दोपहर तीन बजे दरवाजे पर बैठीं थीं। इस बीच आए स्कार्पियो सवार उन्हें जबरदस्ती लेकर चले गए। जानकारी पर स्वजन कसया थाने पहुंच इसकी सूचना दिए।

मामला दर्ज कर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई। सोमवार दोपहर एक बजे पुलिस ने पकवाइनार के समीप स्कार्पियो से अपहृत महिला को सुरक्षित ढूंढ कर महिला समेत तीन अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। अपहर्ताओं की पहचान दिलीप कुमार, मनीष कुमार व एक महिला निवासी कस्बा व थाना गौर जिला बस्ती के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें- Deoria Murder Case: मनीषा की कॉलेज आते जाते आरोपी से बढ़ी थी नजदीकियां, मोबाइल फोन खोलेगा राज

पूछताछ में मुख्य आरोपित दिलीप ने बताया कि उसकी पत्नी दस दिन पूर्व प्रेमी संग चली गई। छानबीन करने पर पता चला कि प्रेमी गाडगेनगर स्थित अपने ननिहाल में रहता है। इस आधार पर यहां पहुंच मौके पर मिली उसकी नानी को उठा लिए।

थानाध्यक्ष अभिनव मिश्र ने बताया कि आरोपितों को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अपहृत महिला को सुरक्षित उनके घर पहुंचा दिया गया। फरार प्रेमी व महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इससे जुड़ा मुकदमा बस्ती जिले के गौर थाने में दर्ज है।
页: [1]
查看完整版本: UP के इस जिले में पति ने पत्नी के प्रेमी की नानी का किया अपहरण, 24 घंटे बाद मिलीं