CasinoGames 发表于 2025-10-28 18:32:57

सोनीपत में सोते बुर्जुर्ग को जिंदा जलाने का प्रयास, घर में आग लगाकर बाहर से कुंडी लगाई

/file/upload/2025/10/8427189187413602078.webp

खिड़की की जाली उखाड़कर ज्वलनशील पदार्थ फेंककर आग लगाई।



संवाद सहयोगी, गन्नौर। गांधी नगर में रविवार की रात एक व्यक्ति को उसके ही कमरे में जिंदा जलाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। 64 वर्षीय राजेंद्र सिंह अपने कमरे में सो रहे थे, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाहर से कमरे की कुंडी लगाकर खिड़की की जाली उखाड़कर कमरे में ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आग लगने के बाद झुलसे राजेंद्र सिंह की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने दरवाजे की कुंडी खोल कर राजेंद्र सिंह को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आग लगने से राजेंद्र सिंह का चेहरा और हाथ बुरी तरह झुलस गए हैं। घटना की सूचना पर थाना गन्नौर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
पत्नी व बेटा हिमाचल प्रदेश में थे

राजेंद्र सिंह नहरी विभाग से लिपिक के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह गांधी नगर में अपनी 85 वर्षीय मां के साथ घर रह रहे थे। उनके बेटे नवीन पहल हिमाचल प्रदेश में सरकारी अस्पताल में बतौर चिकित्सक कार्यरत हैं। उनकी पत्नी सुदेश भी अभी अपने बेटे से मिलने हिमाचल प्रदेश में गई थी। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय राजेंद्र की मां अलग कमरे में सो रही थी।
बेटे को पहले भी मिल चुका है धमकी भरा पत्र

नवीन पहल ने बताया कि उन्हें एक साल पहले भी अपने पिता के संबंध में एक धमकी भरा पत्र मिला था। पत्र लिखने वाला अज्ञात था। उस व्यक्ति ने पत्र में कहा कि वह अपने पिता को अपने साथ ले जाए अन्यथा वह अपने पिता को खो देगा। इस संबंध में उन्होंने सोलन पुलिस को इस संबंध में शिकायत भी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
छोटे भाई पर लगाए आरोप

घायल राजेंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर अपने छोटे भाई सेक्टर-23 के हवासिंह पहल व उनके परिवार के सदस्यों पर इस घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। घर के बंटवारे के लेकर वह पहले भी दो बार उनके साथ झगड़ा कर चुका है और उनके खिलाफ गन्नौर थाना में झूठा केस दर्ज करवा चुका है। उसके भाई हवासिंह ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।
पुलिस ने जांच शुरू की


इस संबंध में गन्नौर थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस को घायल राजेंद्र सिंह की तरफ से एक शिकायत मिली है। घायल राजेंद्र सिंह अस्पताल में उपचाराधीन हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
页: [1]
查看完整版本: सोनीपत में सोते बुर्जुर्ग को जिंदा जलाने का प्रयास, घर में आग लगाकर बाहर से कुंडी लगाई