CasinoGames 发表于 2025-10-28 18:32:31

अमरोहा में सौतेले पिता की चाकू मारकर हत्या, घटना के बाद भाग रहे नशेड़ी बेटे को लोगों ने पकड़ा

/file/upload/2025/10/6070531619879840256.webp



अमरोहा। मंगलवार तड़के नशे में धुत युवक ने सौतेले पिता की गर्दन पर चाकू से कई वार हत्या कर दी। परिवार के अन्य लोगों का शोर सुनकर जागे मुहल्ले के लोगों ने भाग रहे आरोपित बेटे को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


नगर कोतवाली क्षेत्र में कैलसा बाईपास मार्ग स्थित माया धर्मकांटा के पास स्व.फहीम अहमद का परिवार रहता है। डेढ़ साल फहीम की मौत के बाद पत्नी रजिया ने दिल्ली निवासी रिश्तेदार जावेद (48 वर्ष) के साथ दूसरा निकाह कर लिया था। इसके बाद से जावेद ने भी अमरोहा में आकर रहना शुरू कर दिया था। रजिया का दूसरे नंबर का बेटा अहमद नशा करता है। उसका सौतेले पिता जावेद से अक्सर झगड़ा होता था। सोमवार रात भी अहमद नशे की हालत में घर पहुंचा था। मंगलवार तड़के 4:30 बजे दोनों के बीच विवाद हुआ तो अहमद ने जावेद के गले पर चाकू से हमला कर दिया। कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देकर भाग रहे अहमद को मुहल्ले के लोगों ने पकड़ लिया। जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी अमित कुमार आनंद, सीओ शक्ति सिंह ने भी घटना स्थल का मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। सीओ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोपित को हिरासत में ले लिया है।
页: [1]
查看完整版本: अमरोहा में सौतेले पिता की चाकू मारकर हत्या, घटना के बाद भाग रहे नशेड़ी बेटे को लोगों ने पकड़ा