अलीगढ़ में बेकाबू सांड़ ने दो लोगों को उतारा मौत के घाट, 15 को घायल कर स्वीमिंग पूल में गिरा और...
https://www.jagranimages.com/images/2025/10/13/article/image/saand-ka-hamla-1760375105287.webpजागरण संवाददाता, अलीगढ़। सांड़ के हमले से एक युवक सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सांड़ की भी स्वीमिंग पूल में गिरने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसे रेबीज से ग्रसित पाया गया है। पागल जानवरों की तरह ही वह लोगों पर हमलावर हो रहा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सोमवार को शहर में सांड़ ने जमकर आतंक मचाया। उसके रास्ते जो आया, उसको सींगों से हवा में उछालकर पटकता गया। लोगों ने इधर-उधर बचकर जान बचाई। सांड़ ने सबसे पहले सुबह करीब नौ बजे पला फाटक पर भिक्षा मांग रहे साधु भूला बासोर पर हमला किया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। उसके बाद कचौड़ी ले रहे दुर्गपाल पर पीछे से हमला कर 10 फीट से अधिक ऊंचा हवा में उछाला, उनकी भी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
इसके बाद रास्ते में जो भी आया, हवा में उछालता गया। दो बाइक सवारों को पटका। नर्स सोनिया को पीछे से हमला कर उछाल दिया। लोगों में भगदड़ मच गई। कोई उसके सामने आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। शीला देवी अपने घर के बाहर ईंट से सीढ़ी बना रही थीं। सांड़ ने उन्हें भी सींग से उछालकर पटक दिया।
इसके बाद सांड़ दीवारों में सिर मारता एक स्वीमिंग पूल में गिर गया। इसके बाद वह नहीं उठ गया। कुछ ही देर में उसकी मृत्यु हो गई। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम में सांड़ के रेबीज से ग्रसित होने की पुष्टि हुई है। स्थानीय लोगों ने भी जो लक्षण बताए थे, वे रेबीज के ही थे।
页:
[1]