CasinoGames 发表于 2025-10-28 18:31:10

निर्दलीय प्रत्याशी शीतल गुप्ता ने वैशाली में नाम लिया वापस, जदयू उम्मीदवार के समर्थन की घोषणा

/uploads/allimg/2025/10/3372077214147360920.webp

बिहार विधानसभा चुनाव 2025



संवाद सूत्र, महनार(पटना)। विधानसभा चुनाव के बीच महनार में हुए एक राजनीतिक घटनाक्रम ने महनार विधान में राजनीतिक हलचल बढ़ा दिया है। महनार विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन करने वाली पूर्व वार्ड पार्षद सहदेव साह की पत्नी शीतल गुप्ता ने अपना नामांकन वापस लेते हुए एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार उमेश सिंह कुशवाहा को समर्थन देने की घोषणा किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उमेश सिंह कुशवाहा की उपस्थिति में शीतल गुप्ता ने उन्हें समर्थन देने की घोषणा किया। उन्होंने कहा कि महनार का विकाश उनकी प्राथमिकता है। चुनाव हारने के बाद भी उमेश सिंह कुशवाहा ने महनार के विकाश के लिए ऐतिहासिक कार्य किया है। इसलिए वह चाहती है कि महनार के विकाश की गाड़ी सतत चलती रही।

उन्होंने उन्हें अपना समर्थन दिया है। ताकि वह चुनाव जीतकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाए। इस मौके पर उमेश सिंह कुशवाहा ने समर्थन देने के लिए शीतल गुप्ता और सहदेव साह के प्रति आभार जताया। इस मौके पर कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने महनार विधान सभा के विकास क्षेत्र के विकास के लिए 2560 करोड़ की योजना दिया है। कहा कि सड़क के लिए 400 करोड़ की योजना के साथ वाया नदी पर पांच पुल, नगर परिषद में करोड़ों की विकास योजना उनजे प्रयास से शुरू हुई है।

महनार उनके रोम-रोम में बसा है। मैं आज जो भी हूं वह महनार की ही देन है। कहा कि मुख्यमंत्री ने विकास यात्रा के दौरान 125 करोड़ की योजनाओं की सौगात दिया। 400 करोड़ से अधिक के योजनाओं की स्वीकृति दिया। कहा कि महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से महिलाओं को दस-दस हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है। ताकि महिलाएं रोजगार कर आत्मनिर्भर बन सके। सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत पेंशन की राशि दोगुनी से अधिक की गई।इस दौरान मौके पर सहदेव साह, शीतल गुप्ता, मिथिलेश कुमार उर्फ भोला, शिवनाथ साह, वार्ड पार्षद किशन शर्मा, अशोक राय आदि उपस्थित रहे।
页: [1]
查看完整版本: निर्दलीय प्रत्याशी शीतल गुप्ता ने वैशाली में नाम लिया वापस, जदयू उम्मीदवार के समर्थन की घोषणा