CasinoGames 发表于 2025-10-28 18:27:42

Bihar Assembly Elections 2025: दानापुर में बागी हुईं भाजपा की पूर्व विधायक, रामकृपाल को देंगी टक्‍कर

/uploads/allimg/2025/10/8795380506710052969.webp

नामांकन करने पहुंची भाजपा की पूर्व विधायक आशा सिन्‍हा। जागरण



जागरण संवाददाता, पटना। दानापुर विधानसभा की लड़ाई रोचक हो गई है। टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा की पूर्व विधायक आशा सिन्‍हा ने मान-मनौव्‍वल के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ने से इंकार के अगले ही दिन नामांकन करने पहुंचकर भाजपा खेमे में खलबली मचा दी है। समझा जा रहा है कि जन सुराज पार्टी के प्रत्‍याशी के अचानक गायब होने पर उनकी जगह आशा सिन्‍हा नामांकन कर रही हैं। यहां भाजपा ने पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव को प्रत्‍याशी बनाया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एक दिन पहले उन्‍होंंने आश्‍वासन दिया था कि रामकृपाल के खिलाफ चुनाव मैदान में नहीं उतरेंगी। उन्‍होंने कहा था कि पार्टी ने जो आदर्श और अनुशासन मुझे सिखाया है, वही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैंने इस बार चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है। पार्टी की नीति, विचार और जनता की सेवा के मिशन के साथ खड़ी हूं। मैं मैदान में नहीं, लेकिन हर कार्यकर्ता के साथ संघर्ष की हर पंक्ति में मौजूद रहूंगी।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
页: [1]
查看完整版本: Bihar Assembly Elections 2025: दानापुर में बागी हुईं भाजपा की पूर्व विधायक, रामकृपाल को देंगी टक्‍कर