CasinoGames 发表于 2025-10-28 18:26:53

9 साल की बच्ची पर किए 19 बार चाकू से वार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

https://www.jagranimages.com/images/2025/10/11/article/image/Crime-Scene-1760203870761.webp
9 साल की बच्ची पर किए 19 बार चाकू से वार






डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मैसुरु पैलेस के पास मृत मिली नौ साल की बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में परेशान करने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपित ने बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसे 19 बार चाकू मारे गए, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्ची की गर्दन, छाती, पेट और गुप्तांगों पर चाकू से वार किए गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आरोपित की पहचान कर्तिक के रूप में हुई है। उसने बच्ची का अपहरण तब किया जब वह अपने माता-पिता के साथ तंबू में सो रही थी। आरोपित के मेडिकल परीक्षण से पुष्टि हुई कि अपराध के समय वह नशे की हालत में था।
जमानत पर बाहर आया था आरोपी

प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपित एक महिला सरकारी कर्मचारी के साथ दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के मामले में जमानत पर था। बच्ची का शव गुरुवार को मिला था।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए हत्यारे की गतिविधियों का पता लगाया और शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि बच्ची का परिवार हक्की-पिक्की आदिवासी समुदाय से है।


(समाचार एजेंसी आइएएनएस के इनपुट के साथ)
页: [1]
查看完整版本: 9 साल की बच्ची पर किए 19 बार चाकू से वार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार