CasinoGames 发表于 2025-10-28 18:25:54

Bihar Politics: नीतीश कुमार को झटका, टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व मंत्री ने JDU से दिया इस्तीफा

/uploads/allimg/2025/10/8528737649844049707.webp

बिहार सीएम नीतीश कुमार।



जागरण संवाददाता, मुंगेर। जमालपुर विधानसभा से चार बार विधायक और मंत्री रह चुके शैलेश कुमार ने जदयू से इस्तीफा दे दिया है। शैलेश कुमार को इस बार जदयू ने टिकट नहीं दिया है। इससे वह काफी नाराज चल रहे थे। पार्टी ने शैलेश की जगह जदयू के जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नचिकेता मंडल समता पार्टी के संस्थापक सदस्य पूर्व सांसद स्व. ब्रह्मानंद मंडल के पुत्र हैं। ब्रह्मानंद मंडल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी थे।

/uploads/allimg/2025/10/6011789705329240606.jpeg

इंटरनेट में मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शैलेश कुमार ने अपनी बातों को रखा और कहा कि वह 1994 से समता पार्टी से जुड़े हुए थे। जदयू को कुछ लोगों ने हाईजैक कर लिया है पुराने कार्यकर्ताओं को पूछा नहीं जा रहा है।

यह भी पढ़ें- JDU Candidates Caste 2025: जदयू की लिस्ट में पिछड़ा समाज से 22 प्रत्याशी, अतिपिछड़ा वर्ग से 10 को टिकट

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: ...तो ये है अंदर की बात! सामने आई BJP-JDU कैंडिडेट लिस्ट की चौंकाने वाली इनसाइड स्टोरी

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: यादव बहुल मधेपुरा में JDU ने अतिपिछड़ा पर लगाया दांव, नीतीश ने कविता साहा को दिया टिकट
页: [1]
查看完整版本: Bihar Politics: नीतीश कुमार को झटका, टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व मंत्री ने JDU से दिया इस्तीफा