सोनिया गांधी के शिमला आने पर स्पष्ट हुई स्थिति, वीरभद्र के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में पहुंचेंगे ये नेता, बनेगा चुनावी माहौल
https://www.jagranimages.com/images/2025/10/11/article/image/Virbhadra-Singh-1760183045324.webpहिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का फाइल फाेटो।
राज्य ब्यूरो, शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी लंबे समय के बाद राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होंगी। राजधानी शिमला के रिज मैदान पर स्थापित पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण 13 अक्टूबर को होने जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सोनिया गांधी का इस कार्यक्रम में आना लगभग तय है। उनकी बेटी व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी।
सूत्रों के मुताबिक दोनों रविवार दोपहर के समय शिमला पहुंच सकती हैं। शिमला के छराबड़ा में प्रियंका वाड्रा का घर है। दोनों वहीं पर रहेंगी और सोमवार को होने वाले कार्यक्रम में वहीं से शिमला आएंगे। सोनिया व प्रियंका वाड्रा के कार्यक्रम में आने की अनुशंसा मिलने के बाद पार्टी ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए विक्रमादित्य सिंह शिमला, ठियोग सहित अन्य स्थानों पर जाकर खुद बैठकें कर रहे हैं।
ये नेता पहुंचेंगे, खरगे नहीं आएंगे
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल, राजीव शुक्ल, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कैबिनेट मंत्री, विधायक सहित कांग्रेस के कई नेता दिल्ली से आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अस्वस्थ होने के चलते कार्यक्रम में नहीं आएंगे।
पंचायत चुनाव से पहले हुंकार भरेगी कांग्रेस
प्रदेश में पंचायत चुनाव प्रस्तावित है। कांग्रेस इस कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं में पंचायत चुनावों को लेकर हुंकार भी भरेगी। यह सरकारी कार्यक्रम है। ऐसे में सरकार अपनी उपलब्धियों का बखान भी करेगी।
विक्रमादित्य सिंह ने भेजे आमंत्रण
वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को लेकर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आमंत्रण पत्र भेजे हैं। इंटरनेट मीडिया में भी उन्होंने सभी लोगों को यहां आने का आमंत्रण दिया है। इसमें उन्होंने साफ किया है कि सोनिया गांधी व प्रियंका वाड्रा इस कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। यह कार्यक्रम पिछले महीने होना था लेकिन केंद्रीय नेताओं की उपलब्धता नहीं होने की वजह से यह नहीं हो पाया था।
रिज पर लगेगी प्रदर्शनी
राजधानी शिमला के रिज मैदान पर दौलत सिंह पार्क में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित की गई है। इस प्रतिमा के साथ ही छाया चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें वीरभद्र सिंह के मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री रहते किए गए कार्यों का बखान चित्रों के माध्यम से किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल BJP अध्यक्ष के भाई की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत, महिला कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा, भाजपा नेत्रियों से पूछे सवाल
页:
[1]