CasinoGames 发表于 2025-10-28 18:24:59

Bihar Politics: प्रशांत किशोर नहीं लड़ेंगे चुनाव, जसुपा ने इस सीट से भी उतार दिया प्रत्याशी

/uploads/allimg/2025/10/1988626135377318338.webp

प्रशांत किशोर नहीं लड़ेंगे चुनाव



राज्य ब्यूरो, पटना। जन सुराज पार्टी (जसुपा) के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) चुनाव नहीं लड़ेंगे। एक समय इसकी बड़ी तेज चर्चा चली कि वे राघोपुर या करगहर से प्रत्याशी हो सकते हैं। उन दोनों विधानसभा क्षेत्रों से जसुपा के प्रत्याशी तय हो जाने के बाद वैसे कयास पर स्थायी रूप से विराम लग गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मंगलवार को प्रशांत किशोर ने चंचल प्रसाद को राघोपुर का सिंबल भी थमा दिया। करगहर में भोजपुरी गायक रितेश रंजन पांडेय को उन्होंने प्रत्याशी बनाया है। बड़े व्यवसायी चंचल जदयू के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव भी रह चुके हैं।

प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने की चर्चा उनके एक साक्षात्कार के बाद ही तेज हुई। उनका कहना था कि चुनाव या तो जन्मभूमि से लड़ना चाहिए या कर्मभूमि से। जन्मभूमि करगहर है और चूंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ते, लिहाजा राघोपुर उनके लिए कर्मभूमि है, जहां से विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दो बार विधायक चुने जा चुके हैं।

तीसरे दांव के लिए तेजस्वी बुधवार को नामांकन करने वाले हैं। राघोपुर लालू परिवार का गढ़ माना जाता है। यहां से लालू प्रसाद के अलावा राबड़ी देवी भी विधायक चुनी जा चुकी हैं।

महागठबंधन और जसुपा का प्रत्याशी तय हो जाने के बाद अब सबकी निगाहें एनडीए की ओर है। मुकाबले की स्थिति उसी के बाद तय होगी।

यह भी पढ़ें- Jan Suraaj Candidate: क्या पीके ने ढूंढ ली तेजस्वी यादव की काट? राघोपुर से चंचल सिंह पर खेला दांव

यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025: बसपा ने जारी की पहली लिस्ट, 40 उम्मीदवारों को बांटे सिंबल
页: [1]
查看完整版本: Bihar Politics: प्रशांत किशोर नहीं लड़ेंगे चुनाव, जसुपा ने इस सीट से भी उतार दिया प्रत्याशी