CasinoGames 发表于 2025-10-28 18:21:17

Karwa Chauth 2025 : अखंड सुहाग को 5 सुहागिनें सलाखों के पीछे हैं व्रत, पति की फोटो देख करेंगी पारण, कौशांबी जेल में हैं बंद

https://www.jagranimages.com/images/2025/10/10/article/image/Karwa-Chauth-2025-1760086072230.webp

कौशांबी जिला जेल में सजा काट रहीं महिला बंदी आज करवा चौथ का व्रत रखी हैं।



संसू, टेवां (कौशांबी)। करवा चौथ का व्रत रखकर सुहागिनें अखंड सुहाग की कामना करती हैं। पूरा देश इस पर्व को मना रहा है। ऐसे में कौशांबी जिला जेल में सजा काट रहीं कुछ बंदी भी अपनी पति की लंबी आयु की कामना से निर्जला व्रत को रखे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
जेल प्रशासन ने पूजन सामग्री का कराया है प्रबंध

कौशांबी जिला जेल में बंदी महिलाओं के लिए भी करवा चौथ का पर्व महत्वपूर्ण है। भले ही वे किसी जुर्म की सजा जेल में काट रही हैं लेकिन वे यहीं करवा चौथ व्रत रखी हैं। पर्व को लेकर जेल की महिला बंदियों के लिए कारागार प्रशासन ने पूजन सामग्री की व्यवस्था भी कराई है।
शाम को चंद्रदेव का करेंगी पूजन

आज शुक्रवार को जिला जेल में बंद पांच महिला बंदी अपने पति की दीर्घायु व सलामती के लिए सलाखों के पीछे करवा चौथ का व्रत निर्जला रखी हैं। ये सभी महिला बंदी आज शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद विधिवत पूजन-अर्चन करके पति की लिए लंबी आयु की कामना करेंगी।
क्या कहते हैं जिल अधीक्षक

इस संबंध में कौशांबी जेल के अधीक्षक अजितेश कुमार ने बताया कि करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए पूजन सामग्रियों की व्यवस्था कराई गई है। मिट्टी का करवा, पूजा की थाली, जल, अगरबत्ती, सुहाग का सामान, महिलाओं के पति की फोटो भी मंगवाई गई है।
पुलिस वाली \“सुहागिनों\“ को अवकाश की सौगात

पुलिस की वर्दी पहनकर अखंड सौभाग्य की कामना करने वाली सुहागिनों के लिए एसपी राजेश कुमार ने अवकाश की सौगात दी है। उन्होंने सभी थानेदारों को निर्देश व्रती महिला पुलिस कर्मियों को अवकाश देने का निर्देश दिया था।
पुलिस कप्तान ने की पहल

कानून व्यवस्था की रखवाली को लेकर व्रती महिला पुलिस कर्मी अवकाश तो लेना चाहती थीं, लेकिन अफसरों के सामने प्रार्थना पत्र देने की हिम्मत नहीं हो रही थी। शायद अब तक यह पहला मौका है कि जब किसी कप्तान ने महिला (सुहागन) पुलिस कर्मियों को करवा चौथ का व्रत रखने के लिए अवकाश प्रदान किया हो।

यह भी पढ़ें- ठेले पर बैठकर पढ़कर बन गए इंजीनियर, प्रेरणादायक है प्रयागराज के छात्र के संघर्ष की कहानी

यह भी पढ़ें- रोडवेज कर्मियों का 12 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, प्रयागराज डिपो के कर्मी सड़क पर उतरे
页: [1]
查看完整版本: Karwa Chauth 2025 : अखंड सुहाग को 5 सुहागिनें सलाखों के पीछे हैं व्रत, पति की फोटो देख करेंगी पारण, कौशांबी जेल में हैं बंद