CasinoGames 发表于 2025-10-28 18:21:09

पंजाबी गायक नीरज साहनी को मिली धमकी, 1 करोड़ 20 लाख की मांगी रंगदारी

https://www.jagranimages.com/images/2025/10/10/article/image/Punjabi-singer-Neeraj-Sahni-1760085640637.webp

पंजाबी गायक नीरज साहनी l फाइल फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)



जागरण संवाददाता, मोहाली। पाकिस्तान से आतंकी हरविंदर रिंदा के नाम से पंजाबी गायक और प्रोड्यूसर नीरज साहनी से 1.20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। साहनी ने मोहाली पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि छह अक्टूबर की दोपहर उनके फोन पर विदेशी नंबर से वीडियो कॉल आया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कॉल करने वाले ने खुद को हरविंदर रिंदा बताया और कहा कि वह पाकिस्तान से बोल रहा है। उसने उनसे एक करोड़ 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। उसने कहा कि अगर अपनी और परिवार की जान प्यारी है तो एक करोड़ का इंतजाम कर लो, नहीं तो सभी को जान से मार देंगे। पंजाबी गायक मनकीरत औलख को भी रंगदारी के लिए धमकी दी गई थी।
页: [1]
查看完整版本: पंजाबी गायक नीरज साहनी को मिली धमकी, 1 करोड़ 20 लाख की मांगी रंगदारी