CasinoGames 发表于 2025-10-28 18:21:02

Chandra Gochar 2025: इन राशियों के जीवन में आएगी खुशियों की बहार, मानसिक तनाव से भी मिलेगी निजात

https://www.jagranimages.com/images/2025/10/08/article/image/chandra-gochar-2025-1759926470955.webp
Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार 10 अक्टूबर को वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी है। यह पर्व हर साल कार्तिक माह में मनाया जाता है। इस दिन भगवान गणेश की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही चतुर्थी का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक पर भगवान गणेश की असीम कृपा बरसती है। उनकी कृपा से जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ज्योतिषियों की मानें तो शुक्रवार 10 अक्टूबर को चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन चंद्र देव मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों के जीवन में खुशियों की बहार आएगी। आइए, इन राशियों के बारे में सबकुछ जानते हैं-
चंद्र राशि परिवर्तन

ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव राशि 10 अक्टूबर को देर रात 01 बजकर 22 मिनट पर मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव 12 अक्टूबर को मध्य रात्रि तक रहेंगे। इसके बाद चंद्र देव मिथुन राशि में गोचर करेंगे।
मेष राशिॉ

https://www.jagranimages.com/images/2025/10/08/template/image/1-1759926895063.jpg

चंद्र देव के वृषभ राशि में गोचर करने से मेष राशि के जातकों को जीवन में विशेष बदलाव देखने को मिल सकता है। चंद्र देव की कृपा से कोई बड़ी मनोकामना पूरी होगी। साथ ही घर में खुशियों की बहार आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी। किसी अपने से सहयोग मिलेगा। इससे जीवन में तरक्की की राह पर अग्रसर रहेंगे। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। निवेश के लिए समय उत्तम है। बड़े-वृद्ध से सलाह लेकर निवेश करने की प्लानिंग कर सकते हैं। शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करें। इस उपाय को करने से चंद्र देव की कृपा बरसेगी।
कर्क राशि

https://www.jagranimages.com/images/2025/10/08/template/image/4-1759926910485.jpg


कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं और आराध्य भगवान शिव हैं। भगवान शिव की पूजा करने से चंद्र देव प्रसन्न होते हैं। चंद्र देव अपनी कृपा साधक पर बरसाते हैं। चंद्र देव की कृपा से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। निवेश का प्लान बन सकता है। शॉपिंग करने का मौका मिलेगा। बड़े भाई से प्यार मिलेगा। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। राजकीय मामलों में सफलता मिलेगी। अन्न-धन के भंडार में वृद्धि होगी।कारोबार संबंधी परेशानी दूर हो सकती है।



यह भी पढ़ें- Guru Gochar 2025: बुधवार से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, पूरे होंगे सारे सपने

यह भी पढ़ें- Zodiac Signs: खुशियों से भर जाएगा इन 2 राशियों का जीवन, पैसों की तंगी होगी दूर

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
页: [1]
查看完整版本: Chandra Gochar 2025: इन राशियों के जीवन में आएगी खुशियों की बहार, मानसिक तनाव से भी मिलेगी निजात