CasinoGames 发表于 2025-10-28 18:18:24

Bihar Election 2025: कांग्रेस ने अजय राय सहित यूपी के छह नेताओं को सौंपी बिहार चुनाव की जिम्मेदारी

https://www.jagranimages.com/images/newimg/07102025/07_10_2025-congress_24072819.webpBihar Election 2025: कांग्रेस ने अजय राय सहित यूपी के छह नेताओं को सौंपी बिहार चुनाव की जिम्मेदारी





राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित छह नेताओं को बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नेता बिहार में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार और चुनावी रणनीति बनाएंगे।

इस बारे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि उनकी टीम बिहार में सभी विधानसभा सीटों और जिलों में कांग्रेस नेताओं के साथ समन्वय बनाकर चुनाव जीतने की रणनीति तय करेंगे।

रविवार को कांग्रेस बिहार के लिए 41 पर्यवेक्षकों की सूची जारी की है। इस सूची में उत्तर प्रदेश से कांग्रेस अध्यक्ष के अलावा प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, सांसद तनुज पुनिया, पूर्व सांसद प्रदीप जैन व पूर्व विधायक संजय कपूर के नाम शामिल हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



कांग्रेस प्रभारी संगठन सृजन अभियान को देंगे गति

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय संगठन सृजन अभियान को गति देने के लिए सोमवार से तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ में रहेंगे। सोमवार को वे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में किसान कांग्रेस के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।

इसके बाद राजीव गांधी पंचायती राज संगठन और अनुसूचित जाति वर्ग के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। मंगलवार को प्रयागराज जोन, पूर्वांचल जोन व अवध जोन की समीक्षा करेंगे।



बुधवार को बृज जोन, बुंदेलखंड जोन व वेस्ट जोन के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा करेंगे।कांग्रेस ने राज्य में संगठन को मजबूत करने के लिए लोकसभा चुनाव के बाद संगठन सृजन अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत अलग-अलग जोन की बैठकें करके नए सिरे से पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है।
页: [1]
查看完整版本: Bihar Election 2025: कांग्रेस ने अजय राय सहित यूपी के छह नेताओं को सौंपी बिहार चुनाव की जिम्मेदारी