CasinoGames 发表于 2025-10-28 18:18:18

SSKTK Collection Day 5: सोमवार को बदला वरुण धवन की फिल्म का गणित, बॉक्स ऑफिस पर छापे इतने करोड़

https://www.jagranimages.com/images/newimg/06102025/06_10_2025-ssktk_3_24072709.webpसंस्कारी की तुलसी कुमारी कलेक्शन डे 5





एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा स्टारर सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को थिएटर्स में रिलीज हुए 5 दिन पूरे हो चुके हैं। फिल्म दशहरे के मौके पर 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी और 9.25 करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की थी। आइए जानते हैं सोमवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
संस्कारी की तुलसी कुमारी कलेक्शन डे 5

सोमवार के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म की कमाई के आंकड़े बदल गए हैं। 9.25 करोड़ के साथ ओपनिंग करने वाली फिल्म ने दूसरे दिन 5.5 करोड़, तीसरे दिन 7.5 करोड़, चौथे दिन 7.5 करोड़ की कमाई की। वहीं आज सोमवार को इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने अपने पहले वीकेंड के बाद मंडे को 2.06 करोड़ रुपये की कमाई की है और इसी के साथ फिल्म का पांच दिनों का कलेक्शन 32.06 करोड़ रुपये हो गया है।



https://www.jagranimages.com/images/newimg/06102025/ssktk (4)(1).jpg

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Collection Day 17: कांतारा और SSKTK के सामने वकीलों ने नहीं टेके घुटने! कमाई में आया बंपर उछाल



वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 42 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। जिसमें ओवरसीज कलेक्शन 6 करोड़ रुपये है और इंडिया का ग्रॉस कलेक्शन 36 करोड़ रुपये है। हालांकि यह सिर्फ चार दिनों का कलेक्शन है, पांचवें दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े आना अभी बाकी है।
कांतारा से मिल रही कड़ी टक्कर

सनी संस्कारी के साथ थिएटर में ऋषभ शेट्टी की साल की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्म कांतारा चैप्टर 1 के साथ रिलीज हुई है। जिसके लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसीलिए फिल्म के सामने कॉम्पिटिशन टफ है लेकिन इसके बावजूद इसने वीकेंड तक अच्छा कलेक्शन किया है। फिल्म का बजट 80 करोड़ रुपये है और अभी फिल्म इसकी वसूली से काफी दूर है। अब देखना होगा कि यह फिल्म आगे कैसा प्रदर्शन करती है।



https://www.jagranimages.com/images/newimg/06102025/ssktk (1).jpg

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

इस फिल्म को शशांक खेतान ने निर्देशित किया है और लिखा भी उन्होंने ही है। फिल्म को शशांक के साथ करण जौहर ने को-प्रोड्यूस किया है, जिसमें वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल जैसे कलाकारों ने काम किया है।

यह भी पढ़ें- SSKTK Day 3 Box Office: कांतारा चैप्टर 1 के बीच दबे पांव आकर लूट मार गई \“सनी संस्कारी\“, कमा डाले इतने करोड़
页: [1]
查看完整版本: SSKTK Collection Day 5: सोमवार को बदला वरुण धवन की फिल्म का गणित, बॉक्स ऑफिस पर छापे इतने करोड़