Bihar Election 2025 Date OUT: मुजफ्फरपुर में कब डाले जाएंगे वोट? नामांकन कब से होगा प्रारंभ? यहां है पूरा विवरण
https://www.jagranimages.com/images/newimg/06102025/06_10_2025-bihar_vidhan_sabha_chunav_2_24072406.webpयह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। Bihar chunav 2025 Date OUT: आखिरकार वह घड़ी आ ही गई। चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा कर दी है। पूरे राज्य में छठ के बाद दो चरणों में चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। जहां तक मुजफ्फरपुर का प्रश्न है तो यहां पर पहले चरण यानी छह नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 14 नवंब को परिणाम की घोषाणा की जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
मुजफ्फरपुर जिले में 11 विधानसभा सीटें हैं। यहां की सभी सीटों पर पहले चरण में वोट डाले जाएंगे। यानी मुजफ्फरपुर के गायघाट, औराई, मीनापुर, बोचहां (सुरक्षित), सकरा (सुरक्षित), कुढ़नी, मुजफ्फरपुर नगर, कांटी, बरूराज, पारू और साहेबगंज विधानसभा सीट पर एक साथ 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।
मुजफ्फरपुर जिला में विधानसभा चुनाव 2025 का विवरण
अधिसूचना जारी होने की तिथि
10 अक्टूबर 2025
नामांकन की अंतिम तिथि
17 अक्टूबर 2025
नामांकन पत्रों की जांच
18 अक्टूबर 2025
नामांकन वापसी की अंतिम तिथि
20 अक्टूबर 2025
मतदान की तिथि
06 नवंबर 2025
मतगणना की तिथि
14 नवंबर 2025
页:
[1]