कौन हैं रक्षित शेट्टी? विजय देवरकोंडा से पहले जिनकी दुल्हनियां बनने वाली थीं रश्मिका, क्यों टूटा था रिश्ता
https://www.jagranimages.com/images/newimg/04102025/04_10_2025-rashmika_mandanna__24069978.webpविजय देवरकोंडा से पहले इस एक्टर संग हुई थी रश्मिका मंदाना की सगाई/ फोटो- Instagramएंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। थामा एक्ट्रेस (Thamma) एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सगाई को लेकर हाल ही में आई खबरों को सुनकर फैंस के बीच में खुशी का माहौल है। एक लंबे समय से दोनों की इंगेजमेंट का वेट कर रहे उनके चाहने वाले लगातार कपल को सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
हालांकि, इन दोनों ही सितारों में से अभी तक किसी ने भी सगाई की खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है, लेकिन खबर है कि विजय देवरकोंडा की टीम की तरफ से ये कन्फर्म का दिया गया है कि दोनों फरवरी 2026 में सगाई कर रहे हैं।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका की खुशी से भरे इस पल के बीच ही अब एक्ट्रेस की इंगेजमेंट की कुछ पुरानी फोटोज वायरल हो रही हैं, जिसमें वह रक्षित शेट्टी के साथ नजर आ रही हैं। कौन हैं रक्षित जिनसे एक साल रिश्ते में रहने के बाद ही रश्मिका ने कर ली थी सगाई और क्यों टूटा था उनका रिश्ता, पढ़ें खबर में हर डिटेल:
कौन हैं रश्मिका के एक्स मंगेतर रक्षित शेट्टी?
जब रश्मिका और विजय की कुछ महीनों पहले इंगेजमेंट की खबर आई थी, तभी एक्ट्रेस की रक्षित के साथ पुरानी फोटो वायरल हुई थी। अब एक बार फिर से वहीं तस्वीरें फिर सामने आई हैं, जिसमें रश्मिका अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट कर रही हैं। \“एनिमल\“ एक्ट्रेस के एक्स मंगेतर रक्षित शेट्टी कन्नड़ इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता हैं।
यह भी पढ़ें- Rashmika-Vijay Engagement: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने की गुपचुप सगाई, शादी की तारीख भी आई सामने?
https://www.jagranimages.com/images/newimg/04102025/rakshit shetty.JPG
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में फिल्म \“नम्म एरियल ओंड दीना\“ से की थी, लेकिन उन्हें पहचान 2014 में रिलीज फिल्म उलिदावारु कंदन्थे से मिली। इसके बाद उन्होंने गोधी बन्ना साधरणा मायकट्टू, किरिक पार्टी, अवने श्रीमन्नारायण और 777 चार्ली में काम किया। उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म 777 चार्ली है।
एक साल के अंदर ही टूटी थी उनकी सगाई
रक्षित शेट्टी और रश्मिका मंदाना की पहली मुलाकात कन्नड़ फिल्म \“किरिक पार्टी\“ के सेट पर हुई, जिसमें इस एक्स कपल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। जल्द ही ये ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ऑफस्क्रीन में बदल गई। दोनों को साथ में साउथ फैंस बहुत ही पसंद करते थे। रश्मिका-रक्षित ने 3 जुलाई 2017 में विराजपेट, कर्नाटक में एक प्राइवेट सेरेमनी के दौरान सगाई की थी।
https://www.jagranimages.com/images/newimg/04102025/rakshit rashmika.JPG
हालांकि, दोनों के बीच का ये प्यार लंबे समय तक सर्वाइव नहीं कर पाया, जिसकी वजह से साल 2018 में इस कपल ने अपनी सगाई तोड़ दी। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपैटिबीलिटी इशू की वजह से दोनों ने आपसी सहमति से अपने रिश्ते को खत्म करने का निर्णय लिया।
एक्स मंगेतर से कैसे हैं रश्मिका के रिश्ते?
काफी समय पहले इंडिया ग्लिट्ज तेलुगु को दिए गए इंटरव्यू में रक्षित शेट्टी ने रश्मिका संग अपनी इंगेजमेंट टूटने के बाद दोनों के बीच अब कोई कड़वाहट है या नहीं, इस पर बात की थी। रक्षित ने कहा था कि वह एक्ट्रेस से रेगुलर बात नहीं करते हैं। उन्होंने बताया था, जब भी उनकी या रश्मिका की कोई फिल्म रिलीज होती है, तो वह एक-दूसरे को विश करते हैं और बर्थडे और खास दिनों पर बात करते हैं। ब्रेकअप के बाद भी दोनों के मन में एक-दूसरे के लिए सम्मान है।
यह भी पढ़ें- खुल्लम खुल्ला प्यार करते दिखे Rashmika और विजय देवराकोंडा, रूमर्ड गर्लफ्रेंड के बाल सुखाते नजर आए एक्टर
页:
[1]