CasinoGames 发表于 2025-10-28 18:14:13

एक स्क्रीन से सीधे 5000, Kantara Chapter 1 की सफलता पर भावुक हुए ऋषभ शेट्टी

https://www.jagranimages.com/images/newimg/03102025/03_10_2025-kantara_1_24068713.webpकांतारा चेप्टर 1 की सफलता पर बोले ऋषभ (फोटो-इंस्टाग्राम)





एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 रिलीज हो गई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फिल्म की सफलता से प्रभावित होकर ऋषभ ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया जब उन्हें अपनी फिल्म को रिलीज करने के लिए सिंगल स्क्रीन तक नहीं मिलती थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कैसा रहा ऋषभ शेट्टी का सफर?

एक्स पर ऋषभ ने अपनी हालिया रिलीज के बड़े पैमाने पर जश्न मनाते हुए लगभग एक दशक पहले के अपने संघर्षों को याद किया। उन्होंने लिखा, “2016 में एक शाम का शो पाने के लिए संघर्ष करने से लेकर 2025 में 5000 प्लस हाउसफुल शो तक। यह सफर आपके प्यार, समर्थन और ईश्वर की कृपा के अलावा और कुछ नहीं है। इसे संभव बनाने वाले हर एक व्यक्ति का हमेशा आभारी रहूंगा। इसी के साथ उन्होंने लाल दिल वाला इमोजी बनाया। #KantaraChapter1।“



https://www.jagranimages.com/images/newimg/03102025/Kantara (3)(1).jpg

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 की एंडिंग में छुपा है गहरा राज, एक और ब्लॉकबस्टर की तैयारी में Rishab Shetty


पहले एक फिल्म के लिए नहीं मिल रही थी स्क्रीन

अपनी पोस्ट में, ऋषभ ने 2016 का एक पुराना ट्वीट भी शेयर किया, जब उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म \“रिकी\“रिलीज हुई थी। रक्षित शेट्टी, हरिप्रिया, अच्युत कुमार और रवि काले अभिनीत इस क्राइम थ्रिलर को स्क्रीन पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।
मशक्कत के बाद मिला 7 बजे का शो

उस समय, ऋषभ ने एक्स (पहले ट्विटर) पर कन्नड़ में लिखा था, \“आखिरकार, कई लोगों की कोशिशों के बाद हमें कल से मैंगलोर के बिग सिनेमा में शाम 7 बजे का शो मिल गया। जो लोग देखना चाहते हैं, वे इसे देख सकते हैं।\“



https://www.jagranimages.com/images/newimg/03102025/Kantara (2)(4).jpg
फैंस ने की ऋषभ की तारीफ

बता दें कि ऋषभ ने जैसे ही ये ट्वीट शेयर किया कमेंट सेक्शन में फैंस आकर उन पर अपना प्यार, दुलार बरसाते हुए तारीफों के पुल बांधने लगे। एक फैन ने लिखा,“आप इसके हर हिस्से के हकदार हैं। अभी-अभी सिनेमाघर से बाहर आया हूं। मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि मैंने क्या देखा और मैं अभी भी कांप रहा हूं। मुझे नहीं लगता कि कोई और कंतारा चैप्टर 1 में आपके काम का 1% भी बराबरी कर सकता है।“



एक और फैन ने लिखा, “आप इसके हर हिस्से के हकदार हैं। मैंने आज अध्याय 1 देखा। इसमें शानदार दृश्य, बैकग्राउंड म्यूजिक और सबसे जरूरी, हमारे सनातन देवताओं और मूल्यों का चित्रण था। विश्वरूपम दर्शन वाला दृश्य (भागवत गीता से प्रेरित) किए गए शोध को दर्शाता है।“

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 Box Office Day 1: बॉक्स ऑफिस का राजा धिराज बना कांतारा, ऐतिहासिक कमाई से तोड़ा छावा का रिकॉर्ड
页: [1]
查看完整版本: एक स्क्रीन से सीधे 5000, Kantara Chapter 1 की सफलता पर भावुक हुए ऋषभ शेट्टी