भागलपुर में खाना परोसने के बाद पति के सामने नहीं बैठी पत्नी, गुस्साए युवक ने खुद को मारी गोली_deltin51
https://www.jagranimages.com/images/newimg/29092025/29_09_2025-bhagalpur_crime_news_6_24064865.webpघटना के बाद घर पर लगी लोगों की भीड़। (जागरण)संवादसूत्र, पीरपैंती। गोविंदपुर पंचायत के मोहनपुर गांव में घरेलू विवाद में स्व. चंदर मंडल के पुत्र किशोरी मंडल (35) ने सिर में गोली मार कर आत्महत्या कर ली। गोली लगते ही उसकी मौत हो गई।
गोली की आवाज सुनकर पत्नी पूनम देवी, बड़ी भाभी, भाई सहित घर वाले दौड़कर कमरे में आए। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने घटना की जानकारी पीरपैंती थानाध्यक्ष नीरज कुमार को दी।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचकर जांच-पड़ताल की। घटना में प्रयुक्त कट्टा और खोखा जब्त कर लिया। जानकारी पाकर एसडीपीओ टू डॉ. अर्जुन गुप्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल करते हुए स्वजनों से पूछताछ की।
मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसके पति सुबह चना, पिस्ता, बदाम खाकर पुत्र आशीष और अमन को लेकर गांव में बाल कटवाने गए थे। आने के बाद स्नान किये। दोनों पुत्र खेलने चले गए। छोटी पुत्री आठ वर्षीय सिमरन घर में थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पति ने खाना मांगा। भोजन परोस कर पति को कमरे में खाना देकर वह शौचालय चली गई। खाना खाने के समय सामने नहीं बैठी, तो वह गुस्से में आ गया और इसी बात पर आक्रोशित हो गए थे।Khagrachari rape protest,Bangladesh ethnic violence,Chittagong Hill Tracts unrest,Marma community protest,Bangladesh army statement,Ethnic minority rights Bangladesh,National Citizen Party Bangladesh,Bangladesh communal tension,Khagrachari incident,Bangladesh security forces https://www.deltin51.com/data/attachment/forum/202509/22/105705i5ifqfh5i5khxp3r.png
पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह गुस्साने लगे थे कि खाना परोस कर क्यों बाहर गई। मेरे सामने क्यों नहीं बैठी। पुत्री ने बताया कि पापा गोली मार लिए। जबकि मां-पापा में कोई विवाद नहीं था।
उधर, पुलिस ने घटना के बाद शव और घटनास्थल को पुलिस सुरक्षा में ले लिया। भागलपुर से फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया गया।
मृतक की पत्नी पूनम देवी के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है। मृतक के बड़े भाई सिकंदर मंडल, गोरेलाल मंडल, विदेशी मंडल ने बताया कि पत्नी से कोई विवाद हमलोगों के समाने नहीं हुआ था।
सब मिलकर नवरात्रि का पूजन कर रहे थे। वह पांच भाइयों में सबसे छोटा था। घोघा के साधुपुर में उसकी शादी हुई थी। सूचना पर ससुराल के लोग भी पहुंचे थे।
युवक ने आत्महत्या की है। किस कारण से आत्महत्या की है इसकी जांच की जा रही है। पत्नी के बयान पर यूडी केस दर्ज कर जांच की जा रही है। - अर्जुन गुप्ता, एसडीपीओ -टू
https://www.deltin51.com/data/attachment/forum/202509/22/105705i5ifqfh5i5khxp3r.png
页:
[1]