CasinoGames 发表于 2025-10-28 18:13:00

Kantara Chapter 1 X Review: सुनामी या फुसकी बम! दर्शकों को कैसी लगी कांतारा चैप्टर 1, आ गया फैसला

https://www.jagranimages.com/images/newimg/02102025/02_10_2025-kantara_chapter_1_x_review_24067623.webpकांतारा चैप्टर 1 पर दर्शकों की ये है राय/ फोटो- Instagram





एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वह पल आ ही गया, जिसका इंतजार न जाने ऑडियंस कब से कर रही थी। 2022 में आई \“कांतारा\“ के प्रीक्वल की जब घोषणा की गई थी, तभी से ऑडियंस फिल्म के इंतजार में बैठी थी। अब ये फिल्म वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म \“सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी\“ के साथ थिएटर में पंगा ले चुकी है।विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हिंदी-मलयालम, कन्नड़, तमिल और तेलुगु भाषा में बनी दशहरा के मौके पर रिलीज इस फिल्म को कई दर्शक थिएटर में देख चुके है। पोस्टर और ट्रेलर की तरह सच मेंकांतारा चैप्टर 1 की कहानी दमदार है या नहीं, इस पर दर्शकों का फैसला आ चुका है।


कांतारा चैप्टर 1 का दर्शकों ने किया रिव्यू

समीक्षकों से अच्छा रिव्यू पाने वाले ऋषभ शेट्टी के लिए दर्शकों की उनकी फिल्म पर राय बहुत मायने रखती हैं, क्योंकि उनके प्यार की वजह से ही \“कांतारा\“ ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था।

यह भी पढ़ें- Kantara Chapter 1 Box Office Prediction: पुष्पा 2 की तरह दहाड़ेगी कांतारा चैप्टर 1, इतने करोड़ से खुलेगा खाता?



https://www.jagranimages.com/images/newimg/02102025/ayapan.JPG

अब इसके प्रीक्वल \“कांतारा चैप्टर 1\“ देखकर निकले एक यूजर ने एक्स अकाउंट पर लिखा, “मैं होम्बले फिल्म्स से ये गुजारिश करता हूं कि जो आपसे हो सके इस फिल्म के लिए वह कीजिये, क्योंकि ऋषभ शेट्टी इस बार ऑस्कर जीतना डिजर्व करते हैं। आप इसे ग्लोबल लेवल पर ले जाने के लिए कुछ भी कीजिये“।

https://www.jagranimages.com/images/newimg/02102025/kantara rishabh.JPG



दूसरे यूजर ने लिखा, “एक और नेशनल अवॉर्ड आ रहा है, क्योंकि ऋषभ शेट्टी ने एक बार फिर से बेहतरीन काम किया है। पूरी फिल्म में कई सारे ऐसे पल हैं, जिन्हें देखकर गूजबंप्स आ जाएंगे“।

https://www.jagranimages.com/images/newimg/02102025/film(10).JPG


सेकंड हाफ को दर्शकों ने बताया नेक्स्ट लेवल

फिल्म देखकर आए एक और यूजर ने लिखा, “कांतारा चैप्टर 1 ब्लॉकबस्टर फिल्म है, खास तौर पर सेकंड हाफ में मैडनेस अपनी पीक पर है। ऋषभ शेट्टी एक अलग ही लेवल एक्टर हैं“। ये सभी के लिए एक सिनेमैटिक अनुभव है“।

https://www.jagranimages.com/images/newimg/02102025/rishabh(6).JPG

कुछ यूजर्स ने फिल्म की कहानी को वीक भी बताया है। एक अन्य यूजर ने लिखा, “मैंने अभी-अभी कांतारा चैप्टर 1 देखी है और इस फिल्म की राइटिंग बहुत ही खराब लिखी गई है और प्लॉट बहुत ही कन्फयूजिंग है। पजेशन सीन इससे पहले कांतारा में भी दिखाया गया था। लोग इसे जबरदस्ती हाइप कर रहे हैं“।



https://www.jagranimages.com/images/newimg/02102025/कन्ट्र.JPG
रिलीज से पहले ही कांतारा चैप्टर 1 की हुई इतनी कमाई

ऋषभ शेट्टी की कन्नड़ में बनी इस फिल्म की ग्लोबल और इंडिया दोनों ही जगह एडवांस बुकिंग काफी अच्छी हुई है। फिल्म ने 22 करोड़ रिलीज के पहले ही कमा लिए थे, ऐसे में उम्मीद यही जताई जा रही है कि दशहरा और गांधी जयंती की छुट्टी पर मूवी 45 से 50 करोड़ के आसपास ओपनिंग ले सकती है।



यह भी पढ़ें- रिलीज से Kantara Chapter 1 को लेकर ऋषभ शेट्टी ने खोले राज, स्टंट के चक्कर में जोखिम में पड़ गई थी जान
页: [1]
查看完整版本: Kantara Chapter 1 X Review: सुनामी या फुसकी बम! दर्शकों को कैसी लगी कांतारा चैप्टर 1, आ गया फैसला