CasinoGames 发表于 2025-10-28 18:12:52

GST Rate Cut: Maruti Brezza हुई काफी सस्ती, देखें हर वेरिएंट की नई कीमत

https://www.jagranimages.com/images/newimg/02102025/02_10_2025-maruti_brezza_24067490.webpMaruti Brezza कीमतों में भारी कटौती हुई।





ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। Maruti Brezza भारत की काफी पॉपुलर सब-4 मीटर SUV में से एक है। नए GST दरों के लागू होने के बाद यह और भी किफायती हो गई है। GST 2.0 के तहत इस SUV के सभी वेरिएंट्स की कीमतों में कमी की गई है। सबसे ज्यादा ZXi Plus AT टॉप-स्पेक वेरिएंट की कीमत में 1.12 लाख रुपये की कमी की गई है। इसके बाकी वेरिएंट की कीमत में 43,000 रुपये से लेकर 1.07 लाख रुपये तक की कमी की गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


Maruti Brezza की नई कीमतें
Maruti Brezza मैनुअल



    वेरिएंट पुरनी कीमत नई कीमत बचत


   LXi MT
   ₹ 8.69 लाख
   ₹ 8.26 लाख
   ₹ 43,000


   LXi CNG MT
   ₹ 9.64 लाख
   ₹ 9.17 लाख
   ₹ 47,000


   VXi MT
   ₹ 9.75 लाख
   ₹ 9.26 लाख
   ₹ 49,000


   VXi CNG MT
   ₹ 10.70 लाख
   ₹ 10.17 लाख
   ₹ 53,000


   ZXi MT
   ₹ 11.26 लाख
   ₹ 10.40 लाख
   ₹ 86,000


   ZXi CNG MT
   ₹ 12.21 लाख
   ₹ 11.31 लाख
   ₹ 90,000


   ZXi Plus MT
   ₹ 12.58 लाख
   ₹ 11.51 लाख
   ₹ 1.07 लाख



Maruti Brezza ऑटोमैटिक



    वेरिएंट पुरनी कीमत नई कीमत बचत


   VXi AT
   ₹ 11.15 लाख
   ₹ 10.60 लाख
   ₹ 55,000


   ZXi AT
   ₹ 12.66 लाख
   ₹ 11.75 लाख
   ₹ 91,000


   ZXi Plus AT
   ₹ 13.98 लाख
   ₹ 12.86 लाख
   ₹ 1.12 लाख




नए GST दरों के लागू होने के बाद से Maruti Brezza अब 8.26 लाख से 12.86 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में ऑफर की जा रही है। इसके CNG वेरिएंट पर भी 47,000 से 90,000 रुपये तक की कमी की गई है।


क्यों हुई कीमतों में कमी?

Maruti Brezza एक सब-4 मीटर कार है, इसमें 1,500 cc का इंजन है, जिससे इसे पहले उच्च GST दर के तहत टैक्स देना पड़ता था। इससे पहले Brezza पर कुल 45% टैक्स लागता था, जिसमें 17% का कंपेंसेशन सेस भी शामिल था। नए नियमों के बाद इसे 40% GST दर पर लाया गया है, जिससे खरीदारों को सीधे फायदा हुआ है।
Maruti Brezza का इनसे मुकाबला

Maruti Brezza का भारतीय बाजार में Tata Nexon, Kia Sonet, Hyundai Venue, Mahindra XUV 3XO, Nissan Magnite, और Skoda Kylac जैसी बाकी सब-4 मीटर SUVs के साथ सीधे मुकाबला देखने के लिए मिलता है।
页: [1]
查看完整版本: GST Rate Cut: Maruti Brezza हुई काफी सस्ती, देखें हर वेरिएंट की नई कीमत