CasinoGames 发表于 2025-10-28 18:12:31

Amit Shah in Bihar: अमित शाह सिखाएंगे बूथ मैनेजमेंट, अररिया में बनाएंगे चुनाव जीतने की रणनीति, BJP कार्यकर्ताओं से संवाद_deltin51

https://www.jagranimages.com/images/newimg/26092025/26_09_2025-amit_shah_bihar_24061352.webpAmit Shah in Bihar: अमित शाह शनिवार, 27 सितंबर को अररिया के फारबिसगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।





संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया)। Amit Shah in Bihar केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को फारबिसगंज के हवाई फील्ड मैदान में नौ जिलाें के पांच हजार भाजपा कार्यकर्त्ताओं के साथ सीधा संवाद करेंगे। वे करीब एक बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुचेंगे। डेढ़ घंटे के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में गृहमंत्री कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी का फीडबैक लेंगे और उनको विधानसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र देंगे। उनके आगमन को लेकर मैदान में जोर शोर से तैयारी चल रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देख जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। ड्रोन कैमरों से निगरानी, बार्डर चेकिंग प्वाइंट्स की संख्या में बढ़ोतरी और क्यूआरटी टीमों की तैनाती की जा रही है। शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पर भाजपा के क्षेत्रीय संगठन प्रभारी सह विधान पार्षद प्रमोद चंद्रवंशी, फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केसरी, नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने कार्यकर्ताओं एवं मंच मोर्चा के अध्यक्षों के साथ बैठक करते हुए कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा करते हुए दिशा निर्देश दिए।



बैठक में बताया गया कि कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में प्रवेश के लिए जिला बार रजिस्ट्रेशन करना होगा। कार्यक्रम में नौ जिला के कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिसमें क्रमशः अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, बांका और नवगछिया आदि शामिल है। बैठक में संवाद कार्यक्रम किस प्रकार व्यवस्थित होगा, इस पर चर्चा हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को लेकर सुझाव भी लिए गए। कार्यक्रम को लेकर भोजन, पेयजल, पंडाल, पार्किंग आदि की जिम्मेदारी भी प्रदान की गई।



जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। बताया कि गृहमंत्री लगभग डेढ़ घंटे तक फारबिसगंज में रहकर कर्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से निर्धारित है। जिला प्रवक्ता प्रो. गणेश ठाकुर ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर कार्यकर्त्ताओं में उत्साह है।Pratap Singh arrest,California truck crash,US immigration enforcement,illegal entry US,Indian driver accident,motor vehicle accident,Immigration and Customs Enforcement,Department of Homeland Security,vehicle collision,criminal case https://www.deltin51.com/data/attachment/forum/202509/22/105705i5ifqfh5i5khxp3r.png

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सुराणा, आलोक भगत,विधान सभा प्रभारी रंजीत मिश्रा, कृष्ण कुमार सेनानी, आकाश राज गुप्ता, राजेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रताप नारायण मंडल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनोज झा, नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू, पूर्व नगर अध्यक्ष रजत सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह, शंभु साह, धीरज पासवान, संजय सम्राट, अविनाश कनोजिया अंशु, जुबेर आलम, करण कुमार सिंह, सुनील चौरसिया, जिप सदस्य कलवी देवी, नम्रता सिंह, प्रदीप प्रिय आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


सांसद प्रदीप सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया

फारबिसगंज के हवाई फील्ड मैदान में गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारी के बीच शुक्रवार की देर शाम सांसद प्रदीप सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण हो रहे मंच एवं कार्यकर्ताओं की व्यवस्था को लेकर तैयारी का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि फारबिसगंज में गृहमंत्री का संवाद कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं में जीत का उत्साह बढ़ाएगा। गृहमंत्री नौ जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए विधानसभा जीत का मंत्र देंगें। कार्यक्रम में बूथ स्तर के कार्यकर्त्ता भी शामिल होंगे और गृहमंत्री से सीधा संवाद करेंगे।



सांसद के आगमन से पूर्व डीएम अनिल कुमार, एसपी अंजनी कुमार ने भी हवाई फील्ड मैदान पहुंचकर हैलीपेड का निरीक्षण किया। डीएम एवं एसपी ने मैदान के प्रवेश द्वार एवं बाहर निकलने के बारे में भी जानकारी ली और अनुमंडल के कनीय पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता, मूलचंद गोलछा, अजय झा, प्रदीप देव, दिलीप कुंवर, धीरज पासवान, शिशिर मिश्रा, विजय यादव, नीलिमा साह, जयरानी देवी, कुंदन पोद्दार आदि मौजूद थे।


कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग करेंगे बैठक

फारबिसगंज के हवाई फील्ड मैदान में अमित शाह कार्यकर्ताओं के साथ दो अलग-अलग संवाद बैठक करेंगे। पहली बैठक में नौ जिला के लगभग पांच हजार कार्यकर्ताओं के साथ संवाद होगा। वहीं दूसरी बैठक पार्टी के पदाधिकारियों के साथ करेंगे। जिसमें 450 पदाधिकारी शामिल होंगे। गृह मंत्री का दोपहर के लगभग एक बजे फारबिसगंज के हवाई फील्ड मैदान में आगमन होगा। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनोज झा ने बताया कि गृह मंत्री दोनों बैठक में बूथ रणनीति के साथ जीत का मंत्र देंगे। इधर हवाई फील्ड मैदान में उनके आगमन को लेकर गुरुवार को हेलीपैड का ट्रायल किया गया। वहीं शुक्रवार को मंच तक का माकड्रिल किया गया।

https://www.deltin51.com/data/attachment/forum/202509/22/105705i5ifqfh5i5khxp3r.png
页: [1]
查看完整版本: Amit Shah in Bihar: अमित शाह सिखाएंगे बूथ मैनेजमेंट, अररिया में बनाएंगे चुनाव जीतने की रणनीति, BJP कार्यकर्ताओं से संवाद_deltin51