CasinoGames 发表于 2025-10-28 18:11:36

Lalu Yadav पर ये क्या बोले Nitish Kumar, वो जब हट गया था, तो पत्नी को बनवाया था...

https://www.jagranimages.com/images/newimg/25092025/25_09_2025-nitish_kumar_cm_bihar_24060173.webpNitish Kumar & Lalu Yadav: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खगड़िया में लालू प्रसाद यादव पर बड़ा हमला बोला।





संवाद सूत्र, बेलदौर (खगड़िया)। Nitish Kumar & Lalu Yadav मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को खगड़िया के कोसी इंटर विद्यालय पनसलवा पहुंचे। यहां आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि पहले उ लोग काम करते थे, मुस्लिम पर कोई ध्यान दिया था? ससु... जब उ हट गया था, तो पत्नी को बनवाया था। सीएम ने 2005 से पूर्व 15 वर्ष के लालू यादव के शासन काल को भ्रष्ट बताते हुए कहा, उन लोगों ने कोई काम नहीं किया। शाम ढलने के बाद लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे। हिंदू मुस्लिम का झगड़ा होता रहता था। शिक्षा सड़क बदहाल थी। बिजली बहुत कम जगह पर थी। पटना जैसे शहर में 8 घंटे बिजली मिला करता थी, लेकिन हमारी सरकार बनने के बाद कब्रिस्तान की घेराबंदी, मंदिरों की चार दिवारी, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिक्षकों की बहाली, पोशाक- साइकिल योजना चलाया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



नीतीश कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी व्यापक स्तर पर अहम बदलाव किए गए। पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक महीने में 30 मरीज जाते थे, अब 11600 मरिज जाते हैं। पहले पूरे बिहार में 6 मेडिकल कॉलेज था, अब बढ़कर 12 मेडिकल कॉलेज हो गया है। पटना मेडिकल कॉलेज में बेड की संख्या बढ़ाकर 5 हजार 4 सौ कर दिया। बिहार के किसी भी कोने से 5 घंटे में राजधानी पटना पहुंचते हैं।

सीएम ने कहा, पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकाय में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया गया है। जबकि बिहार पुलिस की नौकरी में महिलाओं को 35% आरक्षण दिया गया है। आगामी 5 वर्ष में एक करोड़ लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। अभी राज्य में स्वयं सहायता समूह 11 लाख है। इनमें जीविका अतिथियों की संख्या एक करोड़ 40 लाख हो गयी है। इस क्षेत्र में भी स्वयं सहायता समूह 3 लाख 85 हजार हो गया।



मुख्यमंत्री ने कहा गांव में शादी समारोह आयोजित करने के लिए सभी पंचायत में 4 हजार 26 करोड़ की लागत से विवाह भवन बनवाया जाएगा। गरीब लोगों को मुफ्त बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। नीतीश ने कहा, बिहार के विकास में केंद्र सरकार का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। विशेष सहायता एवं अन्य पैकेज देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। इस दौरान मौके पर मंत्री सम्राट चौधरी , विधायक पन्नालाल सिंह पटेल मौजूद थे।khagaria-politics,Bihar News, Bihar Latest News, Bihar Hindi News, Bihar Samachar, Bihar Chunav 2025, Bihar Elections 2025, बिहार में चुनाव कब होगा, बिहार चुनाव डेट, बिहार में चुनाव कब है, नीतीश कुमार, बिहार समाचार, बिहार न्यूज,Bihar news


सम्राट बोले, फिर से बनाएं नीतीश सरकार

कोसी इंटर विद्यालय पनसलवा के मैदान पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी विपक्षी दलों पर हमलावर दिखे। सम्राट चौधरी ने कहा, पहले गड्ढे में सड़क थी अथवा सड़क में गड्ढे पता नहीं चलता था। अब तीन से चार घंटे में पटना पहुंचते हैं। नदियों से घिरे खगड़िया जिले भी विकास की मुख्य धारा से जुड़ गया है। बिजली घर-घर पहुंच गई है। अभी बिहार में दो करोड़ 14 लाख बिजली कनेक्शन हैं। पहले 17 लाख कनेक्शन थे। एक करोड़ 70 लाख परिवारों के बिजली बिल शून्य हो गए हैं।



उन्होंने कहा कि, पिछले विधानसभा चुनाव में खगड़िया जिले के दो विधानसभा सीट हार गए थे। इस बार जिले की सभी चार विधानसभा सीट जितेंगे।सम्राट चौधरी ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। कहा, कांग्रेस के युवराज घूम रहे हैं। जेपी आंदोलन में नीतीश कुमार को कांग्रेस ने ही जेल में डाला था। उन्होंने बिहार की समृद्धि के लिए नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाने की अपील की।



सभा की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने किया। जबकि संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने किया। इस मौके पर बेलदौर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल, लोजपा(रा) जिलाध्यक्ष मनीष कुमार, सांसद प्रतिनिधि पवन जायसवाल, भाजपा के जयकृष्ण सिंह पटेल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, जदयू नेता नूतन सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
页: [1]
查看完整版本: Lalu Yadav पर ये क्या बोले Nitish Kumar, वो जब हट गया था, तो पत्नी को बनवाया था...