CasinoGames 发表于 2025-10-28 18:10:01

Bihar Election: विधानसभा चुनाव से पहले ही JDU ने बनाई बढ़त, इस मामले में सभी राजनीतिक दलों को पछाड़ा

https://www.jagranimages.com/images/newimg/23092025/23_09_2025-nitish_kumar_1_24056927.webpबिहार चुनाव से पहले नीतीश की पार्टी ने बनाई बढ़त। फाइल फोटो





जागरण संवाददाता, बेगूसराय। विधानसभा चुनाव की विधिवत घोषणा होने से पूर्व ही सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारी में जुटी है। कहीं सम्मेलन का आयोजन हो रहा है तो कहीं पदयात्रा व बैठकें आयोजित हो रही है, लेकिन चुनावी तैयारी के ही एक महत्वपूर्ण कार्य बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति में कई दलों को रूचि नहीं है।विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिले में बीएलए की नियुक्ति में जदयू सबसे आगे है। वहीं भाजपा दूसरे नंबर पर। जबकि कांग्रेस तीसरे एवं राजद चौथे नंबर पर है। हाल यह है कि कई राजनीतिक दलों ने जिले में एक भी बीएलए की नियुक्ति नहीं की है।



इसमें बहुजन समाज पार्टी, वामपंथी दल, नेशनल पीपुल्स पार्टी, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी, आम आदमी पार्टी, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी आदि शामिल है। विभागीय रिपोर्ट की मानें तो जिले में मतदान केंद्रों की कुल संख्या 2537 है। इसमें 5878 बीएलओ की नियुक्ति की गई है।

इसमें जदयू द्वारा 1931, भाजपा द्वारा 1897, कांग्रेस द्वारा 1327 एवं राजद द्वारा 723 बीएल की नियुक्ति की गई है। शेष राजनीतिक दलों द्वारा एक भी बीएलए की नियुक्ति नहीं की गई है, जबकि चुनाव आयोग द्वारा सभी राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट के नाम की सूची मांगी गई है। Bihar news, Patna news, Bihar Mahasamar, Bihar Election 2025, Bihar Vidhan sabha Chunav, Bihar Assembly Election 2025



हालांकि निर्वाचन विभाग के अधिकारी बताते हैं कि राजनीतिक दलों द्वारा सीधे चुनाव आयोग को बीएलए की सूची भेजी जा रही है। वहां से अपडेट सूची प्राप्त होने पर जिले में नियुक्त बीएलए की संख्या बढ़ सकती है।

मामला जो भी हो, परंतु बीएलए के नियुक्ति की उक्त स्थिति यह दर्शाता है कि जिले में किस राजनीतिक दल का बूथ स्तर पर संगठन कितना मजबूत है।


विधानसभा वार बीएलए के आंकड़े





    विधानसभा कुल मतदान केंद्र जदयू भाजपा कांग्रेस राजद अन्य दल


   चेरिया बरियारपुर
   351
   251
   312
   0
   1
   0


   बछवाड़ा
   375
   311
   185
   343
   313
   0


   तेघड़ा
   339
   244
   299
   68
   0
   0


   मटिहानी
   398
   343
   325
   230
   41
   0


   साहेबपुर कमाल
   321
   253
   180
   178
   157
   0


   सदर
   387
   248
   330
   305
   0
   0


   बखरी
   366
   281
   266
   203
   211
   0


页: [1]
查看完整版本: Bihar Election: विधानसभा चुनाव से पहले ही JDU ने बनाई बढ़त, इस मामले में सभी राजनीतिक दलों को पछाड़ा