CasinoGames 发表于 2025-10-28 18:06:47

US Shooting: उत्तरी कैरोलिना में तीन लोगों की हत्या के बाद मिशिगन में फायरिंग, मॉर्मन चर्च में कई लोगों को मारी गोली

https://www.jagranimages.com/images/newimg/28092025/28_09_2025-us-shooting__24063757_222631455.webpअमेरिका फिर हुई गोलीबारी में लोगों की मौत। (फाइल फोटो)





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पुलिस ने रविवार को बताया कि मिशिगन के एक मॉर्मन चर्च में कई लोगों को गोली मारी गई है और हमलावर को मार गिराया गया है। स्थानीय पुलिस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि गोलीबारी डेट्रॉइट से लगभग 80 किलोमीटर उत्तर में ग्रैंड ब्लैंक स्थित द चर्च ऑफ जीसस क्राइस्ट ऑफ लैटर-डे सेंट्स में हुई। चर्च में आग लग गई थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने कहा कि जनता के लिए कोई खतरा नहीं है। अधिकारियों ने पीड़ितों की स्थिति के बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की है। यह चर्च, एक पार्किंग स्थल और एक बड़े लॉन से घिरा हुआ है और ग्रैंड ब्लैंक में आवासीय क्षेत्रों और एक यहोवा के साक्षी चर्च के पास स्थित है। लगभग 8,000 लोगों का यह समुदाय फ्लिंट के ठीक बाहर है।


मिशिगन की गवर्नर ने क्या कहा?

मिशिगन की गवर्नर ग्रेचेन व्हिटमर ने एक बयान में कहा कि ग्रैंड ब्लैंक समुदाय के लिए उनका दिल टूट रहा है। उन्होंने कहा, “किसी भी जगह, खासकर पूजा स्थल पर हिंसा अस्वीकार्य है।“
हाल ही में हुई था चर्च के अध्यक्ष का निधन

गोलीबारी की यह घटना चर्च ऑफ जीसस क्राइस्ट ऑफ लैटर-डे सेंट्स के सबसे बुजुर्ग अध्यक्ष रसेल एम. नेल्सन के 101 वर्ष की आयु में निधन के अगले दिन हुई। चर्च प्रोटोकॉल के अनुसार, मॉर्मन चर्च के अगले अध्यक्ष के डैलिन एच. ओक्स होने की उम्मीद है। इस चर्च को मॉर्मन चर्च के रूप में जाना जाता है।



(न्यूज एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- \“ईसाई राष्ट्र में झूठे हिंदू भगवान\“, हनुमान जी की मूर्ति को लेकर ट्रंप के MP का विवादित बयान
页: [1]
查看完整版本: US Shooting: उत्तरी कैरोलिना में तीन लोगों की हत्या के बाद मिशिगन में फायरिंग, मॉर्मन चर्च में कई लोगों को मारी गोली