CasinoGames 发表于 2025-10-28 18:01:28

Bihar Election: महागठबंधन के CM फेस होंगे तेजस्वी यादव! आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा बड़ा ऐलान

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी महागठबंधन की अंदरूनी खींचतान आखिरकार खत्म होती दिख रही है। रिपोर्ट्स की माने तो महागठबंधन ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव को अपना मुख्यमंत्री चेहरा बनाने पर सहमति बना ली है। आज पटना में होने वाली एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह औपचारिक घोषणा हो सकती है। CM चेहरे के ऐलान से ठीक एक दिन पहले तेजस्वी यादव ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कई लोक-लुभावन योजनाओं का वादा किया था, जिसमें महिलाओं पर खास जोर दिया गया था।



योजनाओं में महिलाओं पर है स्पेशल फोकस

तेजस्वी यादव ने वादा किया कि अगर INDIA ब्लॉक बिहार में सत्ता में आता है, तो बिहार सरकार के सभी विभागों में काम करने वाले संविदा कर्मचारियों और \“जीविका दीदियों\“ में से करीब 2 लाख \“कम्युनिटी मोबलाइजरों\“ को स्थायी कर दिया जाएगा।उन्होंने \“कम्युनिटी मोबिलाइजरों\“ को 30,000 रुपये मासिक वेतन देने का भी वादा किया। इसके अलावा गठबंधन की सरकार बनने पर \“जीविका दीदियों\“ ने जो लोन लिया है, उस पर लगने वाला ब्याज भी माफ कर दिया जाएगा।



महागठबंधन में \“सब ठीक है\“ का दावा


संबंधित खबरें
RJD ने जिसे बनाया तेजस्वी का स्टार प्रचारक, उसने बिहार चुनाव से पहले थामा BJP का दामन, जानें- कौन हैं डॉ. अनिल सहनी अपडेटेड Oct 22, 2025 पर 10:09 PM
Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले ही मोहनिया सीट पर RJD की हार! श्वेता सुमन का नामांकन रद्द, पत्रकारों के सामने रो पड़ीं अपडेटेड Oct 22, 2025 पर 5:26 PM
Bihar Election 2025: \“5-10 सीटों पर फ्रेंडली फाइट हो सकती है\“; महागठबंधन में खींचतान जारी! लालू और तेजस्वी यादव से मिले अशोक गहलोत अपडेटेड Oct 22, 2025 पर 4:42 PM



सीट-शेयरिंग को लेकर जारी मतभेदों के बावजूद, कांग्रेस नेताओं ने गठबंधन की एकजुटता का दावा किया है। पूर्व राजस्थान मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने बुधवार को RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद से मुलाकात की। गहलोत ने मीडिया से कहा कि गठबंधन पूरी तरह से \“एकजुट है और ताकत के साथ चुनाव लड़ रहा है\“।



महागठबंधन में चल रहे विवादों पर बीजेपी ने हमला बोला है। बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने CM चेहरे के ऐलान की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, \“महागठबंधन के भीतर भारी मतभेद हैं। NDA को शुरुआती बढ़त मिल गई है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव गठबंधन के भीतर के मतभेदों को सुलझाने में नाकाम रहे हैं।\“



सीटों पर अभी भी फंसा पेंच



हालांकि, CM चेहरे पर सहमति बनने के बावजूद, जमीनी स्तर पर सीटों को लेकर अभी भी गठबंधन में तनाव दिख रहा है। सीट-शेयरिंग के विवाद के चलते महागठबंधन ने बिहार की 243 सीटों के लिए 253 उम्मीदवार उतार दिए हैं। यानी कुल सीटों से 10 उम्मीदवार ज्यादा है। RJD, कांग्रेस, CPI(ML) लिबरेशन, CPI, CPM और VIP जैसे सहयोगियों वाले इस गठबंधन में RJD और कांग्रेस के बीच सबसे ज्यादा खटपट है। अब सभी पार्टियां 27 अक्टूबर पहले चरण के नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख से पहले उन एक्सट्रा उम्मीदवारों को मैदान से हटाने की जुगत में हैं, जो उनकी ही पार्टी के खिलाफ खड़े हो गए हैं।



आज होने वाली महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सबकी निगाहें टिकी हैं। अगर तेजस्वी यादव CM चेहरा घोषित होते हैं, तो यह गठबंधन के लिए एक बड़ी एकजुटता की जीत मानी जाएगी, भले ही अंदरूनी दरारें अभी पूरी तरह भरी न हों।
页: [1]
查看完整版本: Bihar Election: महागठबंधन के CM फेस होंगे तेजस्वी यादव! आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा बड़ा ऐलान