CasinoGames 发表于 2025-10-28 17:59:06

Bihar Elections 2025: बीजेपी ने बिहार चुनाव के लिए जारी की फाइनल लिस्ट, सभी 101 उम्मीदवारों के नाम घोषित

Bihar Elections 2025 BJP List: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी तीसरी और फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने बुधवार (15 अक्टूबर) रात को 18 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की। इसी के साथ भगवा पार्टी ने सभी 101 उम्मीदवारों का नाम जारी कर दी है। इसके अलावा बीजेपी राज्य में \“हम\“ के बाद अपने खाते में आई सभी सीटों पर उम्मीदार घोषित करने वाली दूसरी पार्टी बन गई है।



इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार दोपहर में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 12 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की थी। BJP ने मंगलवार को अपनी पहली लिस्ट में 71 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। पार्टी इस बार गठबंधन के तहत 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट में बीजेपी ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट रामनगर से नंद किशोर राम, नरकटियागंज से संजय पांडे और कोचाधामन से बीना देवी को मैदान में उतारा गया है।



लिस्ट में दरभंगा ग्रामीण, सुरसंड, हिलसा, उजियारपुर समेत कई महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों से उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी नेताओं ने बताया कि लिस्ट में सामाजिक, क्षेत्रीय और युवाओं के प्रतिनिधित्व का संतुलन रखा गया है ताकि पर राज्य में NDA का जनाधार मजबूत किया जा सके।




संबंधित खबरें
Bihar Election 2025 Live: मैथिली ठाकुर के टिकट पर अलीनगर में असंतोष, बीजेपी में उठी बगावत की लहर अपडेटेड Oct 16, 2025 पर 9:08 AM
Bihar Chunav 2025: चिराग पासवान की LJP ने 14 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, गोविंदगंज से राजू तिवारी, ब्रह्मपुर से हुलास पांडे को टिकट अपडेटेड Oct 15, 2025 पर 6:37 PM
Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव के लिए BJP ने जारी की दूसरी लिस्ट, अलीनगर से मैथिली ठाकुर को मिला टिकट अपडेटेड Oct 15, 2025 पर 5:43 PM

लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने भी बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने 14 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। चिराग पासवान की पार्टी की लिस्ट के अनुसार, पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज सीट से राजू तिवारी, सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर से संजय कुमार सिंह और सिवान की दरौली सीट से विष्णु देव परमार को उम्मीदवार बनाया गया है।



इसके अलावा, सारण जिले की गरखा सीट से सीमा मृणाल, बेगूसराय की साहेबपुर कमाल सीट से सुरेंद्र कुमार, बखरी से संजय कुमार, खगड़िया की परबतता सीट से बाबूलाल साह, भागलपुर की नाथनगर सीट से मिथुन कुमार और पटना जिले की पालीगंज सीट से सुनील कुमार चुनावी मैदान में होंगे।



लोजपा (रामविलास) ने बक्सर की ब्रह्मपुर सीट से हुलास पांडे, रोहतास की डेहरी सीट से राजीव रंजन सिंह, कटिहार की बलरामपुर सीट से संगीता देवी, जहानाबाद की मखदुमपुर सीट से रानी कुमारी तथा औरंगाबाद की ओबरा सीट से प्रकाश चन्द्र को उम्मीदवार घोषित किया है।



ये भी पढ़ें- Bihar Chunav 2025: चिराग पासवान की LJP ने 14 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, गोविंदगंज से राजू तिवारी, ब्रह्मपुर से हुलास पांडे को टिकट







मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) 101-101 सीट पर चुनाव लड़ रही है। जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीट मिली हैं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) को छह सीट दी गई हैं। राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को भी छह सीट मिली हैं।
页: [1]
查看完整版本: Bihar Elections 2025: बीजेपी ने बिहार चुनाव के लिए जारी की फाइनल लिस्ट, सभी 101 उम्मीदवारों के नाम घोषित