CasinoGames 发表于 2025-10-28 17:58:57

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव ने राघोपुर से भरा पर्चा, साथ में मौजूद रहे लालू यादव और राबड़ी देवी

तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के टिकट पर राघोपुर से बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बुधवार को नामांकन भर दिया। इस दौरान उनके साथ RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके पिता लालू प्रसाद यादव, उनकी माता राबड़ी देवी और बड़ी बहन मीसा भारती भी मौजद रहे। बिहार के नेता प्रतिपक्ष ने हाजीपुर कलेक्ट्रेट में राघोपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया।

तेजस्वी यादव 2015 से लगातार राघोपुर सीट से विधानसभा चुनाव जीतते आ रहे हैं। 015 में राघोपुर विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव जीतकर विधायक बने। 2015-2017 में वे बिहार के उपमुख्यमंत्री रहे। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में वे फिर राघोपुर से विजयी हुए और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता के रूप में महागठबंधन का नेतृत्व किया।



2020 चुनाव में उनकी गठबंधन को महज 12 सीटों और 0.03% वोट से हार मिली, उनके नेतृत्व में RJD सबसे बड़ी पार्टी रही। अगस्त 2022 से जनवरी 2024 तक वे नीतीश कुमार सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे और इस दौरान 5 लाख सरकारी नियुक्ति पत्र बांटने का दावा किया। 2025 के चुनाव में तेजस्वी यादव तीसरी बार राघोपुर से अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं, यहां वे RJD का पारंपरिक गढ़ सुरक्षित रखे हुए हैं।
页: [1]
查看完整版本: Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव ने राघोपुर से भरा पर्चा, साथ में मौजूद रहे लालू यादव और राबड़ी देवी