CasinoGames 发表于 2025-10-28 17:58:19

करवा चौथ की रात एक साथ भागीं 12 नई दुल्हन! 30 लाख कैश, गहने लेकर हुईं रफूचक्कर

10 अक्टूबर को उत्तर भारत में कई शादीशुदा महिलाओं ने अपने पतियों की लंबी और स्वस्थ जिंदगी के लिए निर्जला व्रत रखकर करवा चौथ मनाया। लेकिन आपको ये जानकार हैरानी होगी उत्तर प्रदेश के एक ही शहर में एक रात में 12 नवविवाहित दुल्हनें करवा चौथ मनाने के ठीक बाद रातोंरात 30 लाख रुपए से ज्यादा कीमत के गहने और कैश लेकर फरार हो गईं। सुनने में ये किसी फिल्मी कहानी जैसा लगता है, लेकिन ये सच है और काफी खौफनाक सच है।



इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह चौंकाने वाली घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के सासनी गेट पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई, जहां एक दर्जन परिवारों के साथ कुछ ऐसा हुआ, जो किसी बुरे सपने से कम नहीं था।



उनकी नई दुल्हनें, जिन्होंने कुछ घंटे पहले ही व्रत किया था, अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए पूजा-पाठ किए और आदर्श बहू की भूमिका निभाई थी, अचानक सुबह होने से पहले गायब हो गईं!




संबंधित खबरें
Bihar Election 2025: \“आज बादलों ने फिर साजिश की...\“; बिहार NDA में सीट बंटवारे पर मतभेद! उपेंद्र कुशवाहा ने शायराना अंदाज में जताई नाराजगी अपडेटेड Oct 13, 2025 पर 4:55 PM
Bihar Election 2025: बिहार NDA को अपनों ने दिया झटका! यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर की SBSP लड़ेगी 153 सीटों पर चुनाव अपडेटेड Oct 13, 2025 पर 4:10 PM
Bihar Chunav 2025: “दुख तो है, पर हम गरीब तबके के लोग हैं“, सिर्फ 6 सीट मिलने पर जीतन राम मांझी का दर्द झलका! अपडेटेड Oct 13, 2025 पर 3:39 PM

इतना ही नहीं, इन महिलाओं ने कथित तौर पर भागने से पहले परिवार के खाने में भी नशीला पदार्थ मिला दिया। जी हां, आपने सही पढ़ा! करवा चौथ की थाली परोसने और चांद देखने की रस्मों के दौरान मुस्कुराते रहने के बाद, उन्होंने कथित तौर पर खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया।



जब सभी लोग बेहोश हो गए, तो दुल्हनों ने सोना, चांदी और कैश बटोरा और रात में ही भाग गईं। पुलिस अधिकारियों को अब शक है कि यह किसी बड़े, संगठित शादी घोटाले का हिस्सा था।



शुरुआती जांच से पता चलता है कि ये सभी शादियां दलालों के जरिए तय की गई थीं, जो बिहार और झारखंड से महिलाओं को लाते थे। बताया जाता है कि परिवारों ने इन दलालों को रिश्ता पक्का करने के लिए मोटी रकम भी दी थी, क्योंकि वे अपने बेटों के लिए अच्छे रिश्ते ढूंढ रहे हैं। लेकिन जब दुल्हनें भाग गईं, तो तथाकथित रिश्ता कराने वाले दलाल भी गायब हो गए।



दहशत फैलते ही परिवार पुलिस स्टेशन पहुंच गए, जहां अब तक चार FIR दर्ज हो चुकी हैं। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि और भी पीड़ित सामने आ रहे हैं।



इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, ASP मयंक पाठक ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा, “हमने कई FIR दर्ज की हैं और जांच के लिए स्पेशल टीमें बनाई हैं। आरोपी दुल्हनें और उनके एजेंट जल्द ही पकड़े जाएंगे।



सूत्रों का कहना है कि जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि यह घोटाला बहुत सोच-समझकर रचा गया था- परिवारों को उनकी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर चुना गया था। बताया जाता है कि दुल्हनें सबका विश्वास जीतने के लिए कुछ दिन रुकीं, यहां तक कि पारिवारिक समारोहों में भी शामिल हुईं और असली दिखने के लिए करवा चौथ का व्रत भी रखा।



फिर, करवा चौथ की शुभ रात में, उन्होंने इन चोरियों को अंजाम दिया। कुल नुकसान का अनुमान 30 लाख रुपए से ज्यादा कैश और गहनों का है, हालांकि जैसे-जैसे और परिवार सामने आएंगे, यह संख्या बढ़ सकती है।



त्रिपुरा में 14 महीने की बच्ची से पड़ोसी ने किया बलात्कार, धान के खेत में दफना कर हुआ फरार
页: [1]
查看完整版本: करवा चौथ की रात एक साथ भागीं 12 नई दुल्हन! 30 लाख कैश, गहने लेकर हुईं रफूचक्कर